एजुकेशन

Bank of Baroda Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा 418 पदों पर निकली भर्ती, आईटी वालों के लिए सुनहरा मौका, सैलरी 1 लाख के पार

Bank of Baroda Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी वालों के लिए 38 पदों पर 418 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक में आईटी पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

BOB Job Alert

बैंक ऑफ बड़ौदा 418 पदों पर निकली भर्ती

Bank of Baroda Vacancy 2026 (बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026): अगर आप भी बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं और लाखों की सैलरी कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में आईटी सेक्टर यानी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आईटी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए आपको भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: ओवरव्यू

बैंक का नामबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
पद का नाममैनेजर, सीनियर मैनेजर और ऑफिसर पोस्ट
पदों की संख्या418
रजिस्ट्रेशन डेट30 जनवरी से 19 फरवरी, 2026
सेलेक्शन प्रोसेसलिखित परीक्षा और इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Vacancy 2026: इन पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती कुल 38 पदों पर निकाली गई है, जिसमें 418 रिक्तियों को भरा जाएगा। आइए आपको पदों की जानकारी दें।

पद का नाम (Job Role)
1सीनियर मैनेजर- डेवलपर फुल स्टैक जावा
2मैनेजर-डेवलपर फुल स्टैक जावा
3ऑफिसर-डेवलपर फुल स्टैक जावा
4सीनियर मैनेजर डेवलपर- फुल स्टैक MERN
5मैनेजर-डेवलपर- फुल स्टैक MERN
6ऑफिसर-डेवलपर- फुल स्टैक MERN
7ऑफिसर-क्लाउड इंजीनियर
8मैनेजर-क्लाउड इंजीनियर
9ऑफिसर- AI इंजीनियर (AI/GenAI/NLP/ML)
10मैनेजर- AI इंजीनियर (AI/GenAI/NLP/ML)
11सीनियर मैनेजर AI इंजीनियर (AI/GenAI/NLP/ML)
12ऑफिसर- API डेवलपर
13सीनियर मैनेजर- API डेवलपर
14मैनेजर- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
15ऑफिसर- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
16मैनेजर- सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Linux & Unix)
17ऑफिसर- सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Linux & Unix)
18सीनियर मैनेजर डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (SQL)
19सीनियर मैनेजर डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (Oracle)
20मैनेजर-डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
21ऑफिसर- डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
22सीनियर मैनेजर- डेटा साइंटिस्ट
23मैनेजर- डेटा साइंटिस्ट
24सीनियर मैनेजर डेटा इंजीनियर
25मैनेजर - डेटा इंजीनियर
26ऑफिसर डेटा इंजीनियर
27ऑफिसर- फिनाकल डेवलपर
28मैनेजर- फिनाकल डेवलपर
29सीनियर मैनेजर- फिनाकल डेवलपर
30सीनियर मैनेजर- एंटरप्राइज आर्किटेक्ट
31सीनियर स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर और बैकअप
32मैनेजर - ETL डेवलपर
33मैनेजर - पोस्टग्रेस एडमिनिस्ट्रेटर
34सीनियर मैनेजर - ETL डेवलपर्स
35मैनेजर -स्टोरेज एडमिनिस्ट्रेटर और बैकअप
36मैनेजर -डेवलपर - मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
37सीनियर मैनेजर - डेवलपर - मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
38मैनेजर - API डेवलपर

Bank of Baroda IT Vacancy 2026: सैलरी

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली आईटी के 418 पदों पर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 48,400 से लेकर 1,05,280 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: आयु सीमा क्या है?

हर पद के लिए अलग आयु सीमा दी गई है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन पर पद के अनुसार आयु सीमा चेक कर सकते है। लेकिन बता दें क विभिन्न पदों पर न्यूनतम आयु 22 और अधिकतम आयु 37 वर्ष है। आरक्षित उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू से गुजरना होगा। इन दोनों में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी, जिसके आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

1. भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

2. होमपेज पर करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें और Current Opportunities वाले टैब पर जाएं।

3. नए खुले पेज पर बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी भर्ती के लिंक दिखेगा।

4. दिए अप्लाई नाउ पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करे।

5. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।

6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

7. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म की पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

Bank of Baroda IT Recruitment 2026: क्या है आवेदन शुक्ल

बता दें की सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, ईएसएम, महिलाओं, पीडब्ल्यूडी, डीईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 175 रुपये है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article