स्पोर्ट्स

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने करियर में दूसरी बार जीता हाइलो ओपन का खिताब,जोनाथन क्रिस्टी को दी फाइनल में मात

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में पटखनी देकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनका इस साल का पांचवां खिताब है।

Image

लक्ष्य सेन (फोटो क्रेडिट BAI Media)

सारब्रकेन (जर्मनी): भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ीलक्ष्य सेन ने रविवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में पटखनी देकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। लक्ष्य फाइनल मुकाबले में जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 के अंतर से पटखनी दी। मैच में लक्ष्य सेन का दबदबा देखने को मिला और विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।लक्ष्य ने करियर में दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया।

लक्ष्य ने 21-17 के अंतर से पहले सेट किया अपने नाम

दोनों के बीच पहले सेट की शुरुआत में कांटे की टक्कर देखने को मिली। 5-4 के अंतर से बढ़त बनाने के बाद लक्ष्य ने पहले सेट में 8-4 से आगे हो गए और ब्रेक में 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद लक्ष्य ने अपनी लय को बरकरार रखा और 18-12 से आगे हो गए। क्रिस्टी ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 18-16 हो गया लेकिन अंत में लक्ष्य ने 21-17 के अंतर से पहला सेट अपने नाम कर लिया। लक्ष्य ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत की और लगातार चार अंक बटोरे। दूसरे सेट में लक्ष्य ने अपना दबदबा बनाए रखा और 11-7 से ब्रेक में आगे चल रहे थे। ब्रेक के बाद लक्ष्य ने क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया।

साल 2026 में जीता पांचवां खिताब

साल 2026 में लक्ष्य सेन का यह पांचवां खिताब है। उन्होंने सॉरलोर-लक्स ओपन, डच ओपन, बेलजीयन ओपन, स्कॉटिश ओपन अपने नाम किए थे। इस साल लक्ष्य ऑल इंग्लैंड ओवन के फाइनल में भी पहुंचे थे और खिताबी जीत हासिल करने से चूक गए। एशियाई खेलों में भी वो कोई कमाल नहीं कर सके। ऐसे में साल के आखिरी दौर में ये जीत उनके लिए संतोषजनक है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article