एजुकेशन

AYUSH NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

AYUSH NEET UG Counselling 2026: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Image

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी (Image - ChatGPt)

AYUSH NEET UG Counselling 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दौरान आवेदन किया था, वे अब अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस काउंसलिंग के जरिए All India Quota (AIQ) के तहत AYUSH अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जा रहा है। इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय और नेशनल इंस्टीट्यूट की सीटें शामिल हैं।

राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट करते समय जिन बातों पर फोकस किया गया है, उसमें उम्मीदवार के NEET UG में प्राप्त अंक, रैंक, काउंसलिंग के दौरान चुनी गई पसंद, उपलब्ध सीटों और आरक्षण से जुड़े नियम शामिल हैं।

जिन उम्मीदवारों को सीट मिल गई है, उन्हें अब तय समय के अंदर आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उन्हें अलॉट हुए संस्थान के निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

AYUSH NEET UG Round 1 Result ऐसे करें चेक

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर AYUSH UG Counselling सेक्शन में जाएं और Round 1 Seat Allotment Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन सफल होने के बाद स्क्रीन पर आपकी सीट अलॉटमेंट की जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के बाद सीट अलॉटमेंट आफर लेटर डाउनलोड कर लें और इसकी एक कॉपी का प्रिंटआउट ले लें।

23 सितंबर तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 17 सितंबर से 23 सितंबर 2026 के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article