एजुकेशन

Assam Board: बड़ी खबर! असम में अगले साल से नहीं होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की घोषणा

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 6, 2023, 05:58 PM IST

AHSEC Assam Board 10th Exam 2024, NEP 2020: हाल ही में असम के मुख्यमंत्री असम बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि, असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) अगले शैक्षणिक वर्ष से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अब माध्यमिक स्तर की परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी।

Image

AHSEC Assam Board 10th Exam 2024: अब नहीं होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

AHSEC Assam Board 10th Exam 2024, NEP 2020: असम बोर्ड को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि, असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) अगले शैक्षणिक वर्ष से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा (Assam Board 10th Exam 2024) आयोजित नहीं करेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अब माध्यमिक स्तर की परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित (Assam Board Exam) की जाएगी। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि, राज्य में अगले वर्ष यानी साल 2024 शैक्षणिक सत्र में 10वीं कक्षा से बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। यह फैसला नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लिया गया है। सीएम ने कहा कि, इंटर की परीक्षा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा और माध्यमिक स्तर की परीक्षा (SEBA) की ओर से आयोजित की जाती हैं। अब जल्द ही इन दोनों बोर्ड का विलय कर दिया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि, 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं।

Assam Board 10th Exam 2024: फेल व पास की प्रणाली में नहीं कोई बदलाव

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेल व पास की प्रणाली लागू रहेगी। लेकिन बोर्ड परीक्षा केवल 12वीं कक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। साथ ही यहां पास पर्सेंटेज व परीक्षा पैटर्न में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। व

AHSEC 10th Exam 2024: स्कूल में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

बता दें अब माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं स्कूल में आयोजित की जाएंगी। तथा छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।परीक्षा के लिए किसी अन्य सेंटर को चयनित नहीं किया जाएगा।

SEBA 10 Exam 2024: नई शिक्षा नीति के तहत होगी पढ़ाई

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत असम बोर्ड ने कई बदलाव किए हैं। शिक्षा विभाग अब विश्वविद्यालय व विद्यालय एजुकेशन का विलय करने जा रही है। वहीं अब 10वीं कक्षा के छात्रों को पास होने के बाद 11वीं में दाखिला लेने की जरूरत नहीं होगी, छात्रों को स्कूल की ओर से 11वीं में प्रमोट कर दिया जाएगा। ध्यान रहे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Assam Board 10th Exam 2024: असम बोर्ड 12वीं की रिजल्ट

बता दें आज यानी 06 जून को उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया था। बता दें इस बार 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कुल 84.96 फीसदी देखने को मिला है। वहीं कॉमर्स में कुल 79.57 और आर्ट्स में 70.12 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article