West Bengal Madhyamik 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट, wbresults.nic.in और wbbse.org पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 08:06 AM IST

West Bengal WBBSE Madhyamik 10th Result 2022, WB Madhyamik 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2022 एक शिफ्ट में 7 से 16 मार्च तक आयोजित की गई थी। अब इसके परिणाम की डेट सामने आ चुकी है।

West Bengal Madhyamik 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट, wbresults.nic.in और wbbse.org पर करें चेक

West Bengal WBBSE Madhyamik 10th Result 2022, WB Madhyamik 10th Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) जल्द ही माध्यमिक या कक्षा 10 का परिणाम 2022 घोषित करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2022 को 3 जून, 2022 को सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। डब्ल्यूबी माध्यमिक परीक्षा 2022 एकल पाली में 7 से 16 मार्च तक आयोजित की गई थी।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट 2022: देखें डाउनलोड के स्टेप्स

  1. आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना जरूरी विवरण दर्ज करें - रोल नंबर और जन्म तिथि।
  4. सब्मिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

कोविड -19 महामारी को देखते हुए, पिछले साल WBBSE माध्यमिक परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का मूल्यांकन वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के माध्यम से किया गया था।

पिछले साल कुल 79 छात्रों ने 697 अंक हासिल किए थे। माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 10,79,749 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और उन सभी को पास घोषित किया गया था।

End of Article