UP Board Class 10th 12th
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि मात्र 47 लाख छात्र ही परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड आज शाम तक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान टिप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। (रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा)
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर कर कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार साइट क्रैश हो जाती है, क्योंकि लाखों छात्र एक समय के आस पास लॉगिन करते हैं। ऐसे में टेक्निकल समस्या से बचने के लिए एसएमएस के जरिये भी परिणाम देखा जा सकता है। 'UP10 रोल नंबर' और इसे 56263 पर भेज दें।
टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषित करेंगे। साथ ही टॉपर्स को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

