एजुकेशन

RRB ने जारी किया आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे चेक करें CBT के नंबर

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Isolated Categories भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 से अपने व्यक्तिगत नंबर चेक कर सकते हैं। इससे भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी किया गया था।

Image

RRB आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड

RRB Isolated Category Score Card 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Isolated Categories भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज 8 अक्टूबर 2026 से अपने व्यक्तिगत नंबर चेक कर सकते हैं। इससे पहले भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जोन के हिसाब से जारी किया गया था। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में आया था। इस भर्ती के तहत कुल 311 पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 14 और 15 जुलाई 2026 को आयोजित हुआ था।

अब उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में परीक्षा में मिले नंबर और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्डरेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
भर्तीRRB Ministerial and Isolated Categories
CENCEN 08/2025
कुल पद311
CBT की तारीख14 और 15 जुलाई 2026
परीक्षा100 प्रश्न, 100 अंक
रिजल्ट5 अक्टूबर 2026
स्कोरकार्ड जारी8 अक्टूबर 2026
अगला चरणपद के अनुसार Skill/ Translation/ Stenography Test और DV

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवार अपने संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां CEN 08/2025 से जुड़े Score Card लिंक को खोलें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और मांगी गई जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी Isolated Categories भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। LINK

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, संबंधित पद, RRB जोन, CBT में प्राप्त अंक, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article