UPSC Mains Schedule 2022 Released: जारी हुआ UPSC मेन्स परीक्षा 2022 का शेड्यूल, upsc.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 06:15 PM IST

UPSC Mains Schedule 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग, UPSC ने इस वर्ष के लिए यूपीएससी मेन्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें कि प्रिलीम्स की परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा में शामिल होंगे।

UPSC Mains Schedule 2022 Released: जारी हुआ UPSC मेन्स परीक्षा 2022 का शेड्यूल, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC Mains Schedule 2022 Released: संघ लोक सेवा आयोग, UPSC मेन्स 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 16 सितंबर, 2022 से शुरू होगी और 25 सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं। 

यूपीएससी मेन्स 2022 उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने यूपीएससी प्रीलिम्स 2022 क्वालीफाई किया है। लाखों उम्मीदवार प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल हुए थे, ऐसे में अब इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेन्स परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा।

UPSC Mains 2022 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब नीचे शेयर किए गए परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains 2022: Schedule

डेट सुबह की शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) दोपहर की शिफ्ट (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
16 सितंबर, 2022 पेपर I निबंध  कोई पेपर नहीं
17 सितंबर, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर I सामान्य अध्ययन पेपर II
18 सितंबर, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर III सामान्य अध्ययन पेपर IV
24 सितंबर, 2022 असमिया, बोडो, बंगाली, कश्मीरी, मलयालम आदि अंग्रेजी
25 सितंबर, 2022  वैकल्पिक विषय का पेपर I वैकल्पिक विषय का पेपर II

ध्यान दें परीक्षा शेड्यूल को लेकर कंफ्यूजन होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड? 

यूपीएससी मेन्स 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से दो से तीन सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। अभी तक, आयोग ने इसकी तारीख की घोषणा नहीं की है, हालांकि, एक बार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही यहां आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक अपडेट के लिए वह टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

End of Article