एजुकेशन

RRB जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव, जानें अब कब होगी परीक्षा

रेलवे ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4,029 पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां से नई तारीख देखें

Image

बदल गई RRB जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीखें (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

RRB JE RECRUITMENT 2026 EXAM DATE REVISED: अगर आप भी RRB की ओर से आयोजित होने वाली जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4,029 पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां से नई तारीख देखें

पहले जारी नोटिस के अनुसार, RRB जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन जारी नए नोटिस के अनुसार, अब इस परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

पद का नामUROBCEWSSCSTकुल
जूनियर इंजीनियर17149193986323664029

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 13 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया था। परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख 15 सितंबर थी। आवेदन की सारी प्रक्रिया आनलाइन हुई थी, जिन लोगों से फॉर्म भरने में गलती हो गई थी, उन्हें 16 से 25 सितंबर 2026 तक आवेदन में सुधार करने का मौका दिया गया था।

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले CBT 1 और CBT 2 परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल रहने वाले उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत हर महीने 35,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article