REET Answer Key 2022 at reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 REET 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब जल्द ही आंसर की जारी होने वाली है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE आंसर की जारी करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब किसी भी वक्त आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी कर दी जाएगी।
छात्रों को बता दें कि एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
कब जारी होगी रीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की?
फिलहाल आंसर की जारी होने की डेट और समय को लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आज 1 अगस्त 2022 को शाम तक आंसर की जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार बोर्ड रिजल्ट में किसी भी प्रकार की देरी से बचना चाहता है जिस कारण से ही उम्मीद जताई जा रही है कि आंसर की भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ताकि उम्मीदवारों को इसमें सुधार के लिए अप्लाई करने का समय भी दिया जा सके।
How to Download REET Answer Key 2022
एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर REET 2022 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर की पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।
14 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इंतजार
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 दो बीते 23 और 24 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, इसके लिए 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
जानें कैसा रहा परीक्षा कठिनाई स्तर
इस बार पेपर का स्तर आसान से मध्यम बताया जा रहा है, परीक्षा में बाल विकास से अधिकांश प्रश्न पूछे गए थे तथा ईवीएस और गणित के सवालों का स्तर भी आसन ही रहा था। छात्रों को बता दें कि बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, जिसके बाद उम्मीदवारों की आपत्तियां जमा करने के लिए एक सुधार विंडो भी खोली जाएगी। इसके बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा। पिछले आंकड़ो को देखें तो फाइनल आंसर की जारी होने के एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।


