NEET UG 2022 Answer Key Release Date: इस दिन जारी हो सकती है आंसर की, जानें कब घोषित होंगे परिणाम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 03:59 PM IST

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2022 का परिणाम अगस्त के महीने में जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की और रिजल्ट दोनों आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर देगा।

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: इस दिन जारी हो सकती है आंसर की, जानें कब घोषित होंगे परिणाम?

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2022 का परिणाम अगस्त के महीने में जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की और रिजल्ट दोनों आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित कर देगा। नीट परीक्षा 2022, 17 जुलाई, 2022 को देश भर में आयोजित की गई थी। NEET 2022 परिणाम, आंसर की व परीक्षा के बाद की अन्य गतिविधियों के लिए संभावित डेट और शेड्यूल नीचे इस आर्टिकल में दिया गया है। 

प्रोविजनल आंसर की के बाद खुलेगी सुधार विंडों 

एनटीए सबसे पहले नीट 2022 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट नीट.nta.nic.ina पर ओएमआर शीट पर जारी कर देगा। इसके बाद अगर छात्रों को आंसर की से जुड़ी कोई आपत्ति होती है तो वह लगभग 2 से 3 दिन तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन सुधार विंडो के तहत जमा कर सकते हैं। एक बार सभी छात्रों की आपत्तियों के आ जाने के बाद अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी और फिर इसी के आधार पर NEET UG 2022 के लिए परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। एजेंसी अखिल भारतीय कोटे के लिए नीट 2022 रैंक भी जारी करेगी। वहीं राज्यवार मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी।

यहां चेक करें संभावित डेट्स 

हालांकि, एनटीए ने फिलहाल ना तो आंसर की जारी होने की डेट और ना ही रिजल्ट जारी होने की डेट के बारें में आधिकारिक सूचना जारी की है। पिछले रुझानों के अनुसार, यह उम्मीद की जताई जा रही है कि आंसर की 2 सप्ताह के समय में जारी की जाएगी और परिणाम, परीक्षा की तारीख से 4-6 सप्ताह के बाद जारी किया जाएगा। जिसके साथ ही एनटीए नीट 2022 आंसर की 4 अगस्त तक जारी कर सकता है, जबकि परिणाम 18 अगस्त के आसपास जारी किए जा सकते हैं। 

नीट 2022 परिणाम, आंसर की जारी होने की संभावित डेट 

शीर्षक विवरण
नीट 2022 परीक्षा 17 जुलाई 2022
आंसर की जारी होने की डेट 4 अगस्त तक जारी
नीट 2022 रिजल्ट की तारीख 20 अगस्त, 2022 तक

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर कड़ी नजर बनाए रखें। इस बीच, विशेषज्ञों ने छात्रों के लिए NEET 2022 की आंसर की पहले ही शेयर कर दी है। छात्रों को बता दें कि नीट यूजी 2022 के लिए आंसर की जारी होने के साथ ही सभी छात्र इसे आपके उत्तरों के साथ मिलान कर सकते हैं ताकि वह पता कर सकें की उन्हें परीक्षा में कितने अंक प्राप्त हो सकते है।

End of Article