UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) को यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करने में कुछ ही दिन बाकी हैं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। UPMSP के जल्द ही परिणाम की तारीख और समय जारी करने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड ने प्रमोशन मानदंडों को भी अंतिम रूप दे दिया है और परिणाम का संकलन यानी कंपाइलेशन शुरू कर दिया गया है। लगभग 47 लाख छात्र यूपी बोर्ड परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं।
एक बार जारी हो जाने के बाद, यूपीएमएसपी उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने मार्च और अप्रैल के महीने में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 2022 जून महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपीएमएसपी ने अभी तक किसी भी आधिकारिक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है।
UP Board Result 2022: इन वेबसाइट्स पर करें चेक
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
यूपी बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वी की मूल्यांकन प्रक्रिया 15 मई तक समाप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा लगभग 52 लाख छात्र कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे।
52 लाख छात्रों में से लगभग 27.8 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए।

