UK Board UBSE 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, यूबीएसई आज यूके बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट (UBSE 12th Result 2022) जारी कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट यानी 12वीं की कक्षा के उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम आज, 6 जून, 2022 को शाम 4 बजे जारी होंगे। उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित हुई थी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 2,42,955 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1, 13, 170 उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
How to Check UK Board 12th Result 2022 - ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट : छात्र जो 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट- uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर जाएं। अब 12वीं परिणाम 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें। यूके बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।
परिणाम चेक करने से पहले इन बातों को जरूर जान लें
कक्षा 12वीं के सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह आज रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी संभाल कर अपने पास रखें। इसके साथ ही फोन या लैपटॉप/कंप्यूटर डिवाइस का उपयोग करके परिणामों की जांच की जा सकती है।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में संयुक्त रूप से लगभग 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। यदि कोई छात्र एक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने में असफल रहता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का एक और अवसर मिलेगा, जिसके जुलाई में आयोजित होने की संभावना है।

