UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, इन वेबसाइट पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 04:49 PM IST

UK Board UBSE 10th, 12th Result 2022 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट, उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के लिए सभी विषयों में संयुक्त रूप से लगभग 33 फीसदी अंक पाने अनिवार्य है।

google

UK Board Class 10th, 12th Result 2022 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, यूबीएसई आज यूके बोर्ड रिजल्ट 2022 (UK Board UBSE 10th, 12th Result 2022 ) जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के लिए उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम (UK Board Result 2022 Date) आज, 6 जून, 2022 को शाम 4 बजे जारी हो गए। वह छात्र जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2,42,955 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1,29,785 उम्मीदवार हाई स्कूल या कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और अन्य 1 लाख छात्र इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

End of Feed