क्रिकेट

बैक टू बैक गोल्ड जीतने पर मेंस हॉकी टीम पर पैसों की बारिश, ओडिशा सीएम ने किया कैश प्राइज का ऐलान

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स में 5वां गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के बाद खिलाड़ियों पर ईनामों की बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार को विमेंस हॉकी टीम ने भी गोल्ड जीता था।

Image

मेंस हॉकी टीम (साभार-X/AI)

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड जीत लिया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। इसके अलावा जोगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद लाकरा ने 1-1 गोल किया। यह एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड है जबकि पहली बार ऐसा हुआ है जब मेंस टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने में कामयाब हुई है। इस ऐतिहासिक गोल्ड मेडल के बाद हॉकी टीम पर ईनामों की बारिश होनी भी शुरू हो गई है। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने मेंस हॉकी टीम के लिए कैश प्राइज की घोषणा की है।

हर एक खिलाड़ी को मिलेंगे 11-11 लाख

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने एक्स पर हॉकी खिलाड़ियों को गोल्डन जीत पर शुभकामनाएं दी। ओडिशा सीएमओ ने एक्स पर लिखा 'माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 11 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 5.5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने टीम के प्रत्येक सदस्य को बधाई दी और इस यादगार उपलब्धि में उनके योगदान को सराहा है। भारतीय हॉकी से गहरे जुड़ाव के साथ, ओडिशा अपने चैंपियनों के साथ गर्व से खड़ा है और इसको आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इससे ठीक एक दिन पहले भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड जीता था। ओडिशा सरकार की ओर से उनके लिए भी ईनामों की घोषणा की गई थी।

हॉकी इंडिया ने भी की कैश प्राइज की घोषणा

इसके अलावा हॉकी इंडिया ने भी कैश प्राइज की घोषणा की। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने पुरुष और महिला हॉकी टूर्नामेंट में दोहरे पदक जीतने के लिए टीम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि पुरुष टीम के लिए पहली बार सफलतापूर्वक अपने स्वर्ण पदक का बचाव करना एक शानदार उपलब्धि है और उन्होंने टीम के हर सदस्य के लिए 11 लाख और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5.5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article