UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, जानें कौन बना टॉपर?
UK Board UBSE 10th, 12th Result 2022, Uttarakhand Board Class 10th, 12 Result 2022 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा कक्षा 10 और 12 बोर्ड के परिणाम आज 6 जून, 2022 को जारी कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र 2022 में उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम वेबसाइटों - uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यूके बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आपको सिर्फ रोलनंबर की जरूरत होगी, जो कि प्रवेश पत्र में मिल जाएगा।

UK Board UBSE 10th, 12th Result 2022, Uttarakhand Board Class 10th, 12 Result 2022 on uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in: COVID महामारी के मद्देनजर, मूल्यांकन के वैकल्पिक साधनों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। उत्तराखंड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 99.56% छात्रों ने पास किया था, जबकि 99.09% ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। पिछले साल, उत्तराखंड कक्षा 10 बोर्ड के लिए कुल 1.22 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, और कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 1.48 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
UK Board 10th 12th Result 2022
UK12 (कक्षा 12 के लिए) या UK10 और अपना UBSE रोल नंबर टाइप करें। इस संदेश को 56263 पर भेजें। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगा।
UK Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check marks here । UK Board 10th, 12th Result 2022 declared
UK Board class 12th result out: दीया राजपूत बनीं टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97 फीसदी अंकों के साथ दीया राजपूत टॉपर बनी हैं। टॉपर दीया ने 500 में से 485 मार्क्स हासिल किए हैं। इसके अलावा अंशुल बहुगुणा ने दूसरे स्थान के साथ0 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सुमित सिंह मेहता और दृष्टि चौहान ने 500 में से 483 या 96.60 प्रतिशत के साथ तीसरी रैंक हासिल की।
UK Board class 12th result: कक्षा 12वीं का 82.63 पास प्रतिशत
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल मिलाकर 1,13,164 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें से 1,11,688 उम्मीदवारों की ओर से परीक्षा दी गई। परीक्षा कुल मिलाकर 92,296 आवेदकों की ओर से पास की गई थी। इसमें कुल मिलाकर पासिंग रेट 82.63 फीसदी रहा है।
UK Board 10th, 12th Result: इंटर और हाईस्कूल दोनों में अव्वल लड़कियां
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर घोषित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के रिजल्ट में, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया है। हाई स्कूल में परीक्षा देने वाली 85.38 प्रतिशत लड़कियों ने पास किया जबकि लड़कों के लिए पास प्रतिशत 79.74 प्रतिशत था। 12वीं कक्षा में 85.38 फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि 79.74 फीसदी लड़कों ने 12वीं पास की।
UK Board result 2022: 10वीं और 12वीं में लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड, 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत-
लड़कियां: 84.06 फीसदी
लड़के: 71.12 फीसदी
राजस्थान बोर्ड, 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत-
लड़कियां : 85.38 प्रतिशत
लड़के : 79.74 प्रतिशत
UK Board Result 2022: कक्षा 10वीं और 12वीं का बीते साल का पास प्रतिशत
करीब 3 लाख छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। यहां देखिए इस साल और बीते साल का पास प्रतिशत।
| कक्षा | 2022 का कुल पास प्रतिशत | 2021 का कुल पास प्रतिशत |
| कक्षा 10 | 77.74% | 99.09% |
| कक्षा 12 | 82.63% | 99.56% |
UK Board 10th Result Topper List: टॉपर्स की मेरिट लिस्ट
रैंक 1: मुकुल सिलसवाल - 99 प्रतिशत अंक
रैंक 2: आयुष अवस्थी – 98.60 प्रतिशत अंक
रैंक 2: आयुष जैन- 98.60 प्रतिशत अंक
रैंक 3: रबीना कोरंगा 98.40 प्रतिशत अंकों के साथ
रैंक 4: शिवांश साहू – 98.20 प्रतिशत अंक
रैंक 5: सोनी 98 प्रतिशत अंकों के साथ
UK Board Result 2022 Class 10: कितना रहा 10वीं उत्तराखंड बोर्ड का पास प्रतिशत
यूके यानी उत्तराखंड बोर्ड की ओर से जारी किया गया परिणाम 2022 कक्षा 10 के लिए घोषित कर दिया गया है। यूबीएसई हाई स्कूल परीक्षा के लिए इस साल 1 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल पास प्रतिशत 77.74 दर्ज किया गया है।
UK Board Result 2022: कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूके बोर्ड रिजल्ट 2022 कक्षा 12वीं के लिए घोषित कर दिया गया है। कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 82.63 रहा है ना कि 85.38 जैसा कि पहले बताया गया है। यूके बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम में 85.38 लड़कियां पास हुई हैं।
UK Board 12th: रेगुलर छात्रों का प्राइवेट से बेहतर प्रदर्शन
कक्षा 12 के लिए कुल पास प्रतिशत 82.63 प्रतिशत है, जिसमें 85.38 प्रतिशत लड़कियां और 82.63 प्रतिशत लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। नियमित मोड में नामांकित छात्रों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 83.04 प्रतिशत था, जिसमें 85.60 प्रतिशत लड़कियां और 80.32 प्रतिशत लड़के परीक्षा पास हुए। प्राइवेट मोड में, कुल पास प्रतिशत 66.48 प्रतिशत है जिसमें लड़कियों ने 74.54 प्रतिशत और लड़कों ने 60.72 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है।
UK Board 10th 12th Result - ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
अब ubse 10वीं व 12वीं परिणाम 2022 पर क्लिक करें।
रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट रखें।
UK Board 10th 12th Result - जारी हुए नतीजे
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजे 6 जून की शाम 4 बजे जारी कर दिए हैं। इसका लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि साइट स्लो की वजह से परिणाम चेक करने में समय लग सकता है।
UK Board 10th 12th Result - प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकती है घोषणा
उम्मीद है कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम की घोषणा उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
UK Board 10th 12th Result - रिजल्ट की जल्द होगी घोषणा
यूके बोर्ड 10वीं 2022 परिणाम जारी होने में अब कुछ ही पल बाकी है। इसे शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड 12 वीं के परिणाम भी आज ही जारी होंगे। इसे चेक करने के लिए यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
UK Board Result 2022 - कुछ ही समय में जारी होगा रिजल्ट
यूके बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य और कला स्ट्रीम के लिए आज शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने में अब कुछ ही समय बाकी है। इसलिए परीक्षार्थियों को अपना हॉल टिकट व एडमिट कार्ड पास में रखना चाहिए। क्योंकि लॉगिन के लिए इसमें दिए गए डिटेल्स की जरूरत होगी।
UK Board 10th 12th Result - हॉल टिकट रखें अपने पास
उत्तराखंड बोर्ड आज शाम 4 बजे तक 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। ऐसे में जो छात्र अपना परिणाम देखना चाहते हैं उन्हें अपने हॉल टिकट या प्रवेश पत्र को संभाल कर रखना चाहिए क्योंकि इसमें छात्र का रोल नंबर या पंजीकरण संख्या होती है। एक बार नतीजे जारी होने के बाद छात्रों को लॉगिन के लिए इसकी जरूरत होगी।
UK Board Result 2022 - इन वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
results.nic.in
uaresults.nic.in
ubse.uk.gov.in
UK Board 10th 12th Result - ऐप पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
यूके बोर्ड परिणाम 2022 12वीं ऐप को मोबाइल में इंस्टाल करें।
Google खाते का उपयोग करके साइन इन करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से, कक्षा 12 का चयन करें।
रोल नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड भरें।
अंत में सबमिट बटन दबाएं।
आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 दिखाई देगा।
UK Board Result 2022 - जानिए पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2022 में पास होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 प्रतिशत हासिल करने होंगे। पिछले साल 10वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 99.09 फीसदी और 12वीं में 99.56 फीसदी था।
UK Board Result 2022 - ऐसे मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
डिजिटल स्कोरकार्ड या मार्कशीट प्राप्त करने के लिए, छात्रों को वेबसाइट पर अपना परीक्षा रोल नंबर और सुरक्षा कैप्चा नंबर भरना होगा। इसके बाद, यूके बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। परीक्षार्थी इसी सॉफ्टकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
UK Board 10th 12th Result - ऐसे चेक करें नतीजे
आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2022 टैब में रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
अब, "परिणाम प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें।
यूके बोर्ड परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
UK Board Result 2022 - मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा
यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा 2022 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परिणाम शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर घोषित होने की उम्मीद है। नतीजे जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक सक्रिय हो जाएगा।
UK Board 10th 12th Result - जानिए कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल
इस साल, यूके बोर्ड परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। कुल 1,29,785 छात्रों ने हाई स्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में भाग लिया था। वहीं अन्य 1 लाख इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में शामिल हुए थे।
UK Board 10th 12th Result 2022 - शाम तक जारी हो सकते हैं रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) आज 6 जून, 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूके बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। बोर्ड की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov पर शाम 4 बजे तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
UK Board 10th 12th Result - डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) आज ही कक्षा 10 और 12 बोर्ड के परिणाम जारी करने वाला है। छात्र यहां रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। इसके अलावा संबंधित हर अपडेट को सबसे तेज जानने के लिए यहां बने रहें।
UK Board 10th 12th Result 2022 - इस साइट से देख सकेंगे परिणाम
10 और 12 बोर्ड के परिणाम को 6 जून, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। इन परिणामों को यूबीएसई द्वारा जारी किया जाएगा। यूके बोर्ड 10वीं व 12वीं बोर्ड रिजल्ट्स को आप uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
UK Board 10th 12th Result - देखें पिछले साल का रुझान
रुझानों की बात करें, तो पिछली बार जहां यूके बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.56% छात्रों ने पास किया था वहीं, यूके बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 99.09% छात्रों ने सफलता पाई थी।
