SSC GD Constable Result 2021: जानें कब जारी होंगे जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा के परिणाम और कैसे चेक करें मेरिट लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 05:51 PM IST

SSC GD Constable Cut-Off, Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग अगले महीने तक जीडी कांस्‍टेबल 2021 के परिणाम जारी कर सकता है। ये आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा।

SSC GD Constable Result 2021: जानें कब जारी होंगे जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा के परिणाम और कैसे चेक करें मेरिट लिस्‍ट

 SSC GD Constable Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्‍द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 के रिजल्‍ट जारी किए जाने वाले हैं। आयोग की ओर से पहले जारी हुए स्‍टेटस के मुताबिक नतीजे 15 अप्रैल 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं। ये एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। इससे पहले रिजल्‍ट 31 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें देरी हुई। ऐसे में उम्मीदवार लेटेस्‍ट जानकारी के लिए ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें।

एसएससी जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा 16 नवंबर, 2021 से 15 दिसंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की गई थी। इसकी आंसर की भी ऑनलाइन जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का विकल्प दिया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर ही रिजल्‍ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार अंकों की गणना के आधार पर मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकेंगे। 

जीडी कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा। 
  • अपनी साख दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 स्‍क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट रखें। 

योग्‍य उम्‍मीदवार होंगे पीईटी में शामिल 
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण यानि पीईटी व पीएसटी के लिए उपस्थित होना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे, जिनके सत्‍यता की जांच की जाएगी। 

25 हजार से ज्‍यादा पदों पर होगी भर्ती 
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25,271 रिक्तियां भरी जाएंगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को असम राइफल्स में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन जीडी में नियुक्ति मिलेगी। चयनित उम्‍मीदवारों को 21,700 से 69,100 के बीच वेतन मिलेगा। 

End of Article