SSC GD Constable, UP Police SI Result 2022: जल्द जारी होगा यूपी पुलिस एसआई और जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट
UP Police SI Result, SSC GD Constable Result 2021 Date: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा और एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस पेज पर डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन जल्द ही अपडेट आने वाला है, एक्सपर्ट की मानें तो इसी हफ्ते परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार यहां जीडी कांस्टेबल परिणाम से जुड़े अपडेट भी देख सकते हैं।
UP Police SI, SSC GD Constable Result 2021 Date: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन तीन फेज में किया गया था, यह यूपी एसआई परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक जारी किया गया था और तीनों ही फेज के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। दूसरी तरफ जीडी कांस्टेबल भर्ती परिणाम भी आने वाले हैं, उम्मीदवार यहां भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे कटऑफ, फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड इत्यादि देख सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के माध्यम से जहां 9534 पदों को भरा जाना हैं, वहीं एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - ऑब्जेक्शन का था मौका
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अस्थायी उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन
करने का मौका दिया था, एसएससी 31 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन स्वीकार किए थे, इसके बाद फाइनल आंसर की या यूं कहें कि रिजल्ट आना था, लेकिन प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करने में काफी समय लगाते जा रहा है आयोग।
Sarkari Result Live - पुलिस सब इंस्पेक्टर परिणाम जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 3 चरणों में पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन सेवा द्वितीय अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, इन सभी फेज का रिजल्ट एक साथ uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - डायरेक्ट लिंक के साथ मिलेगी सूचना
SSC GD 2021 आंसर की (अस्थायी) और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स शीट 24 दिसंबर को जारी किए गए थे, इन माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते थे और अंकों की गणना कर सकते थे, अब इस परीक्षा का परिणाम आना बाकी है, रिजल्ट आते ही आपको यहां डायरेक्ट लिंक के साथ तेजी से सूचित किया जाएगा।
एसएससी जीडी के परिणाम PDF फॉर्मेट
एसएससी जीडी के परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में आएंगे, जिन्हें रोल नंबर की मदद से आसानी से देख सकेंगे। जो उम्मीदवारों यह परीक्षा दे चुके हैं वह ssc.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवार यहां परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी जैसे फाइनल आंसर की, कटऑफ के बारे में अपडेट जानें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पर स्थाई जानकारी नहीं
गौरतलब है कि एसएससी ने एमटीएस टियर 1 परीक्षा रिलीज करने के लिए 28 फरवरी की तिथि निश्चित की थी, लेकिन इसका परिणाम जारी नहीं किया गया। ऐसे में एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के बारे में स्थाई रूप से कहना मुश्किल होगा।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट
4 फरवरी 2022 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाना है। एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों एक ही दिन जारी होंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल करेंट स्टेटस
एसएससी जीडी कांस्टेबल के मौजदा स्टेट्स की बात करें, तो परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण फॉर्मेट में आयोजित हुई थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की (प्रारंभिक उत्तर कुंजी) जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्ति उठाने का विकल्प दिया गया था।
SSC GD परीक्षा परिणाम के बाद क्या?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा कंप्यूटर आधारित होनी थी। यह परीक्षा रिजल्ट आने के बाद आवेदक को शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण के लिए मौजूद होना होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
SSC GD में पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवार
एसएससी जीडी पुरुष व महिला दोनों उम्मीदवार के चयन का मौका मिलेगा। शॉर्टलिस्ट यानी चयनित आवेदकों को एनआईए, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ और असम राइफल में राइफलमैन जीडी के तौर पर नियुक्ति होगी।
SSC GD आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in
एसएससी जीडी परीक्षा के लिए वेतन ग्रेड 21 हजार 7 सौ से 69 हजार सौ रुपये के बीच है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि कटऑफ अलग अलग रीजन के अनुसार जारी किए जाते हैं।
अनुमान के अनुसार SSC GD की कटऑफ
| वर्ग | कट ऑफ (100 अंक में से) |
| सामान्य | 75-80 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 70-75 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 65-70 |
| अनुसूचित जाति | 60-65 |
| अनुसूचित जनजाति | 55-60 |
एसएससी के इन विभागों में हजारों भर्तियां
कुछ अपडेट्स के अनुसार एनआईए, सीएपीएफ, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) में कुल मिलाकर 25,271 पद पर भर्तियां की जाएंगी।
SSC GD Constable भर्ती 2021-2022
एसएससी कांस्टेबल जीडी 2021 की भर्ती परीक्षा के लिए करीब 25 हजार पद की वैकेंसी की घोषणा हुई थी। इसके अलावा 2018 की जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 50 हजार पद पर वैकेंसी घोषित हुई थी।
22 फरवरी से आवेदन शुरू
इस साल यानी साल 2022 में एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन 22 फरवरी से शुरू होने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा 22 फरवरी से आवेदन शुरू होने पर 31 मार्च इसकी लास्ट डेट होती।
SSC आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत
एसएससी के लिए पहले आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है और इसके बाद में ही परीक्षा की डेट घोषित की जाती है। परीक्षा के दौरान या इसके बाद वैकेंसी संख्या घोषित होती है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) से इन विभागों में होती है भर्ती
एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सों (CAPFs), एसएसएफ, एनआईए और असम राइफल्स में राइफलमैन जीडी परीक्षा भर्ती का आयोजन किया जाता है।
SSC अपडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर होगा जारी
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द इस बारे में अपडेट जारी किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की नई तिथि जारी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Sarkari Result Live - यूपी एसआई भर्ती विभाग व रिक्तियां
क्या आपको पता है उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के माध्यम से किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे?
भर्ती परीक्षा के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस के लिए 9027 पद, प्लाटून कमांडर पीएसी के लिए 484 पद और एंडवांस मिशन II ऑफिसर के लिए 23 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता हे।
Sarkari Result Live - ऑनलाइन आएंगे परिणाम
एसएससी जीडी परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को आधिकारिक परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर अपना परिणाम देखना होगा। आयोग द्वारा जारी किया गया परिणाम सीबीई में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित है। पीईटी, पीएसटी, डीएमई, आरएमई केवल क्वालिफाइंग होंगे।
Sarkari Result Live - यूपी एसआई रिजल्ट जल्द, यह है कारण
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं, ऐसे कयास इसलिए लग रहे हैं, क्योंकि एक्स्पर्ट का मानना है कि इलेक्शन रिजल्ट के बाद से कई बड़े रिजल्ट आ चुके हैं जैसे सीटेट परीक्षा परिणाम, एसबीआई पीओ परीक्षा परिणाम, एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की, सीबीएसई 10 व 12 क्लास रिजल्ट यहां तक कि बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम भी जारी हो चुका है। ऐसे में इस परीक्षा का परिणाम भी कभी भी जारी हो सकता है।
Sarkari Result Live - अनुसूचित जनजाति के लिए संभावित कटऑफ
एसटी यानी अनुसूचित जनजाति के लिए संभावित कटऑफ 240 तक जा सकता है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें, तो परिणाम इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं।
अनुसूचित जाति के लिए कटऑफ
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द, बता दें, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए इस बार संभावित कटऑफ 255 तक जा सकता है।
Sarkari Result Live - ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए संभावित कटऑफ
ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए संभावित कटऑफ 290 तक जा सकता है, बता दें, ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से पिछड़ वर्ग।
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा तीन फेज में आयोजित की गई थी, अब बस रिजल्ट आना बाकी है। बता दें, रिजल्ट timesnowhindi.com/education पर भी देखें जा सकेंगे।
Sarkari Result Live - ओबीसी वर्ग का इतना संभावित कटऑफ
ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इस बार 300 के आसपास कटऑफ जाने की संभावना है। UPPRPB जल्द ही उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करेगा, बता दें, 9500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - संभावित कटऑफ
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संभावित कटऑफ की बात करें, तो यह 330 के आसपास जा सकता है, यह एक्सपर्ट द्वारा बताया गया एक डाटा है, बता दें, उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
Sarkari Result live - कांस्टेबल को मिलता है इतना वेतन
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द ही आने वाला है, बता दें, इस भर्ती से 25000 से ज्यादा लोगों कों रोजगार मिल सकेगा, रही बात वेतन की तो सेलेक्टड लोगों को वेतन स्तर -3 (INR 21700-69100) दिए जाने का प्रावधान है।
Sarkari Result Live - तीनों चरणों का रिजल्ट आएगा एक साथ
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की थी - 12 से 17 नवंबर तक, 20 से 25 नवंबर तक और तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट देखने के लिए आपको uppbpb.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
SSC कांस्टेबल परीक्षा क्यों है डिमांडिंग
SSC कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) अपनी पात्रता मानदंड, वेतन और सुरक्षा बलों में काम करने से जुड़े गौरव के कारण उम्मीदवारों के बीच एक लोकप्रिय परीक्षा है।
इसमें हायर एजुकेशन भी नहीं मांगी जाती है, और हर साल भर भर कर वैकेंसी आती है।
इस बार 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है।
जीडी कांस्टेबल भर्ती
यह तो आप जानते ही हैं कि एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है, जब तक इनके खिलाफ उठी आपत्ति पर पूरी तरह से विचार नहीं कर लिया जाएगा, तब तक रिजल्ट जारी नहीं होगा। फिलहाल, परिणाम ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर दिया जाएगा।
यूजर आईडी और पासवर्ड
उम्मीदवार, जो यूपी एसआई लिखित परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - http://uppbpb.gov.in/ पर - यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी एसआई परिणाम इसी हफ्ते
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ इस सप्ताह अपनी आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in/ पर यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परिणाम जारी कर सकता है। इस भर्ती अभियान के जरिये साढ़े नौ हजार से ज्यादा नियुक्तियां की जानी है।
फाइनल आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अस्थायी उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तर के खिलाफ कोई भी आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया था, एसएससी 31 दिसंबर तक आपत्ति स्वीकार किए थे, इस पर पूरी तरह से विचार करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
SSC GD 2021 आंसर की
SSC GD 2021 आंसर की (अस्थायी) और उम्मीदवारों की response sheet 24 दिसंबर को जारी किए गए थे, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते थे और अपने अंकों की गणना कर सकते थे। अब जल्द ही ssc.nic.in पर इस परीक्षा के नतीजे व फाइनल आंसर की जारी किए जाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल के 25,271 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में तकरीबन 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट सामने आएगा।
कब जारी होगा जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। कहा जा रहा है कि यह रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 तक जारी हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपने नाम और रोल नंबर का इस्तेमाल करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे।
कई फेज में हुए थे एग्जाम
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की थी । जिसमें पहले फेज के एग्जाम 12 से 17 नवंबर तक, दूसरा फेज 20 से 25 नवंबर तक और तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी।
रिस्पांस शीट भी हुई थी जारी
SSC GD 2021 अस्थायी आंसर की और रिस्पांस शीट 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। इसके जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते थे और संभावित अंकों की गणना कर सकते थे। अब एसएससी जल्द ही फाइनल आंसर जारी करेगा।
9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सब-इंस्पेक्टर के रिक्त 9,534 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. बोर्ड ने अभी रिजल्ट डेट की जानकारी जारी नहीं की है। मगर संभावना है कि परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
यूपी पुलिस एसआई संभावित कट ऑफ
अनारक्षित 330
ओबीसी 300
ईडब्ल्यूएस 290
एससी 255
एसटी 240
तीन चरणों में हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा 3 फेज़ में 12 से 17 नवंबर 2021, 20 से 25 नवंबर 2021 और 27 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। अब जल्द ही इनके परिणाम जारी किए जाएंगे। जिसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक किया जा सकेगा।
पीईटी के लिए बुलाया जाएगा
यूपी पुलिए एसआई की लिखित परीक्षा और PST के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थियों को दौड़ के साथ-साथ अन्य शारीरिक दक्षता से जुड़ी प्रक्रियाओं में खरा उतनरा होगा। पुरुष अभ्यर्थियोंको जहां 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर को दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
इस महीने के आखिरी तक आ सकता है रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इसका परिणाम इस माह के अंत तक जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आन्सर-की पहले ही जारी कर दी गई थी।
देखें कैसे चेक करें कट ऑफ
कट ऑफ में कई चीजें निर्भर करती हैं, इनमें परीक्षार्थियों की संख्या, पदों की संख्या, पेपर का कठिनाई स्तर आदि शामिल हैं। ऐसे में परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की अलग अलग कट ऑफ निर्धारित है।
योग्य उम्मीदवार अगले राउंड में होंगे शामिल
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
ऐसे देखें रिजल्ट
एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
"एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 परिणाम" लिंक पर क्लिक करें (इसके सक्रिय होने के बाद)
चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी
सूची में अपना रोल नंबर ध्यान से देखें
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।
पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ के मानक
जीडी कांस्टेबल परीक्षा में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। वही महिला उम्मीदवारों को 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट के मानक
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिकल टेस्ट में पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 170 सेमी होनी चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की हाइट 165 सेमी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 157 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
SSC ने जीडी कांस्टेबल के 25,271 रिक्त पदों के लिए बीते साल आवेदन आमंत्रित किए थे। कम्प्यूटर बेस्ड इस परीक्षा में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसी परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल तक घोषित किया जाना है।
जानें कब तक आएगा जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार, जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 15 अप्रैल 2022 तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने नाम और रोल नंबर का इस्तेमाल करते हुए ssc.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।
एसएससी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट
एसएससी कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) परीक्षा का आयोजन कमचारी चयन आयोग करता है। इस बार 25000 से ज्यादा रिक्तियां भरी जाएंगी, उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम ssc.nic.in के साथ साथ timesnowhindi.com/education पर भी देख सकेंगे।
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द
जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर लेने के बाद निम्नलिखित पदों पर सेवा देने का मौका मिल सकेगा। बता दें, इस परीक्षा के परिणाम जल्द ही ssc.nic.in/ पर जारी होंगे, यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)
सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ)
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा क्या है?
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और राइफलमैन (सामान्य ड्यूटी) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। जल्द ही कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) जल्द ही उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है, यह परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे, पूरी संभावना है कि इस संबंध में जल्द ही कोई नोटिफिकेशन आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
एसएससी जल्द जारी करेगा फाइनल आंसर की
उम्मीदवारों को प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए 100 रुपये जमा करना था। SSC GD 2021 परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद, SSC अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा।
ऑब्जेक्शन का दिया था मौका
एसएससी ने 31 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन स्वीकार किए थे, इसके बाद से बड़ी संख्या में उम्मीदवार फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, एक्स्पर्ट के अनुसार इसी माह के अंत तक में कोई अपडेट जारी हो सकता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर की
SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक 24 दिसंबर को जारी किए गए थे। उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते थे और अपने अंकों की गणना कर सकते थे, लेकिन भी यह लिंक एक्टिव नहीं है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही फाइनल आंसर को लेकर अपडेट जारी कर सकता है।
डायरेक्ट लिंक
Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB) किसी भी समय यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट जारी कर सकता है, यह परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे, इसके लिए डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर दिया जाएगा।

