SBI CBO Final Result 2022 Released: SBI CBO भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 07:15 PM IST

SBI CBO Final Result 2022 Released on sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड अफसर (SBI CBO) भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट आज 25 जून, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SBI CBO Final Result 2022 Released: SBI CBO भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक

SBI CBO Final Result 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (SBI CBO) भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट आज 25 जून, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही जो उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार भी खत्म हो गया है। एसबीआई इंटरव्यू के राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि एसबीआई सीबीओ की 1100 वैकेंसी और बैकलॉग की 126 वैकेंसी को मिलाकर इन भर्तियों के माध्यम से देशभर के युवाओं को कुल 1226 रिक्तियों को भरने के लिए चुना जाएगा। आज एसबीआई ने इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

How to Check SBI CBO Result 2022
स्सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। अब यहां SBI CBO Final Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर फाइनल लिस्ट दिखाई देगी। अब Ctrl f दबाकर अपना रोल नंबर ढूंढे। इसे चेक और डाउनलोड भी जरूर कर लें। अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

इसके साथ ही एसबीआई ने आधिकारिक सूचना जारी कर उम्मीदवारों को फर्जी ऑफर लैटर से बचने की भी सलाह दी है। ऑफर लैटर के चलते पहले भी कई उम्मीदवार फर्जीवाड़े के चंगुल में फंस चुके हैं।

उम्मीदवारों को बता दें कि एसबीआई सर्कल आधारित अधिकारी के पद की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2021 में मांगे गए थे। वहीं एसबीआई सीबीओ की परीक्षा इसी वर्ष 23 जनवरी को आयोजित की गई थी।

इसके साथ ही एसबीआई सीबीओ के इंटरव्यू जून 2022 में आयोजित किए गए थे। अब आखिरकार एसबीआई ने रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है और अब परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।

End of Article