HPBOSE Class 10th Result 2022: जानें कब जारी होंगे हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 01:49 PM IST

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

HPBOSE Class 10th Result 2022: जानें कब जारी होंगे हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट

HPBOSE Class 10th Result 2022 Release Date: Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। फिलहाल रिजल्ट की डेट और समय को लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड पहले ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर चुका है, जिस कारण से कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होनी की उम्मीद जताई जा रही है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

क्या 27 जून को जारी होगा रिजल्ट?

हिमाचल बोर्ड के अधिकारी जल्द ही  रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा कर रही हैं कि HPBOSE कक्षा 10वीं के परिणाम, 27 जून, 2022 को जारी कर सकता है। फिलहाल इस डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

How to Check HPBOSE Class 10th Results 2022

एक बार HPBOSE कक्षा 10वीं 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-  hpbose.org पर जाएं
  • फिर ‘HPBOSE Class 10th Result 20222’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

HPBOSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। अप्रैल में संपन्न हुई एचपीबीओएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने की आवश्यकता है।

End of Article