RSOS 10th 12th Result 2022: RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, चेक करें कितना गया रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 11:17 AM IST

Rajasthan State Open School 10th 12th Result 2022: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके साथ ही RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है...

RSOS 10th 12th Result 2022: RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, चेक करें कितना गया रिजल्ट

RSOS 10th 12th Result 2022 Released at rsosapp.rajasthan.gov.in: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने RSOS परिणाम 2022 बुधवार, 24 अगस्त 2022 को जारी कर दिए हैं। RSOS कक्षा 10वीं और RSOS कक्षा 12वीं का रिजल्ट एक साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in और education.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। अब छात्र लॉगइन क्रेडिंशियल के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे, साथ ही यहां ही यह भी जान पाएंगे की ओवरआल कितना गया रिजल्ट।

कितने प्रतिशत छात्रों ने पास की परीक्षा? 

RSOS कक्षा 12वीं व 10वीं के परिणाम 2022 जारी किए जा चुके हैं। इस परीक्षा में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर कक्षा 12वीं के पास प्रतिशत की बात करें तो कुल 64.31 पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं RSOS 10वीं कक्षा के लिए कुल 37.83 पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिसके साथ यह कहना गलत नहीं होगा की ओवरऑल छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा है।

RSOS 10th 12th Result 2022:  लड़कियों में मारी बाजी

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों से बाजी मार ली है। कक्षा 10 वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 39.2 दर्ज किया है। जबकि 35.42 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। वहीं 12वीं कक्षा में लड़कों का कुल पास प्रतिशत 61.67 दर्ज किया है। जबकि इसकी तुलना में 66.25 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

How to Check RSOS Class 10th and 12th Result 2022

जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वह निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं- 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in या education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर, 'RSOS Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी कक्षा चुनें और अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  4. आपका RSOS परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

परीक्षा देने वाले छात्रों को बता दें कि RSOS कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 1.25 लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से कक्षा 10 वीं के लिए 65,000 छात्र शामिल हुए वहीं कक्षा 12वीं के लिए 60,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

End of Article