RSMSSB PTI Admit Card 2022: राजस्थान फिजिकल एजुकेशन टीचर एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड, यह रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:17 PM IST

RSMSSB PTI Exam 2022 Admit Card released at rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा फिजिकल एजुकेशन टीचर एग्जाम 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

RSMSSB PTI Admit Card 2022: राजस्थान फिजिकल एजुकेशन टीचर एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड, यह रहा डायरेक्ट लिंक

RSMSSB PTI Admit Card 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने फिजिकल एजुकेशन टीचर (PTI) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ‌ जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ‌ यह भर्ती परीक्षा 25 सितंबर 2022 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 

फिजिकल एजुकेशन टीचर एग्जाम 460 अंकों का होगा और स्पोर्ट्स / टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अधिकतम 40 अंक दिया जाएंगे। इस लिखित परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा और दूसरा पेपर 260 अंकों का होगा। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में सफलता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए 5% की छूट होगी। 

How to download RSMSSB PTI Exam Admit Card 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 3: फिर राजस्थान फिजिकल एजुकेशन टीचर एग्जाम के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4:  अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

RSMSSB PTI Recruitment 2022: पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के गैर अनुसूचित क्षेत्र में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 4899 पद और अनुसूचित क्षेत्र में 647 पद सहित  कुल 5546 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आयु 18 साल के 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

End of Article