JEE Advanced AAT Result: जेईई एडवांस 2022 एएटी रिजल्ट का इंतजार खत्म, jeeadv.ac.in पर हो रहा जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 05:57 PM IST

JEE Advanced AAT Result Date: जेईई एडवांस 2022 एएटी रिजल्ट जेईई एडवांस की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शेड्यूल के अनुसार जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एएटी 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे 17 सितंबर को परिणाम देख सकेंगे।

JEE Advanced AAT Result: जेईई एडवांस 2022 एएटी रिजल्ट का इंतजार खत्म, jeeadv.ac.in पर हो रहा जारी

JEE Advanced AAT Result Date 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, एएटी रिजल्ट 2022 का इंतजार खत्म होने जा रहा है और 17 सितंबर, 2022 को इसे जारी किया जाएगा। परिणाम जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in की मदद से जारी किए जाएंगे। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, एएटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह अपने परिणाम को जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे।

वेबसाइट पर शेड्यूल के अनुसार, परिणाम की घोषणा कल, 17 सितंबर, 2022 को शाम 5 बजे होने वाली है। परिणाम घोषित होने के बाद जेईई एडवांस एएटी डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव होगा। एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे शुरू हुआ और रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर, 2022 को शाम 5 बजे खत्म हुआ। जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट, एएटी 2022 परीक्षा 14 सितंबर, 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई थी।

जेईई एडवांस 2022 एएटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। एएटी परीक्षा के लिए सिलेबस फ्रीहैंड ड्राइंग, ज्यामितीय ड्राइंग, वास्तु जागरूकता जैसे विषयों पर था। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया था।

परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करना होगा और उसी की एक कॉपी अपने पास रखनी होगी। परिणाम घोषित होने के बाद जेईई एडवांस एएटी 2022 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए और विवरण जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 के संबंध में किसी भी विवरण की घोषणा जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in की मदद से होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट चेक करते रहें।

End of Article