क्रिकेट

IND A vs Nepal: T20 के बाद ODI में धमाल मचाने को तैयार वैभव-अभिषेक, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल से पहला मुकाबला

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी सभी फैंस की निगाहें होंगी, जब इंडिया-A शुक्रवार, 20 नवंबर को दोहा में नेपाल के खिलाफ अपना राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 कैंपेन शुरू करेगी। टूर्नामेंट के 50-ओवर के फॉर्मेट में लौटने के साथ यह कॉम्पिटिशन दो विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाजों को एक ऐसे फॉर्मेट में अपनी स्किल्स दिखाने का मौका देता है जो इंडियन क्रिकेट में बड़े मौकों के दरवाजे खोल सकता है।

Image

इंडिया ए बनाम नेपाल मैच प्रीव्यू। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार टी20 खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के पास वनडे प्रारूप में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा, जब सितारों से सजी भारतीय टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपने अभियान का आगाज शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम में टी20 सितारे कप्तान तिलक वर्मा और फिनिशर रिंकू सिंह भी हैं।

तिलक न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके। वहीं, सभी की नजरें 15 साल के सूर्यवंशी पर लगी होंगी, जिन्होंने अंडर-19 और ए टीमों के लिये बड़ी पारियां खेली हैं। श्रीलंका में इस साल त्रिकोणीय सीरीज में उन्होंने 29 गेंद में 94 रन बनाये थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें बिहार की कप्तानी का भी मौका मिला।

टी20 के कई स्टार टीम में

भारतीय टीम में प्रभसिमरन सिंह, फिट होकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा, प्रिंस यादव और हरफनमौला सूर्यांश शेडगे भी हैं। शेडगे, हर्ष दुबे और सूर्यवंशी ने पिछले साल भी यह टूर्नामेंट खेला था, जब यह टी20 प्रारूप में खेला गया था। भारतीय टीम में से बाहर रिंकू के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का यह शानदार मौका है। वहीं, आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट के फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, जिन्हें रजत पाटीदार के नाम वापिस लेने के बाद ऐन मौके पर चुना गया।

भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान, आयुष बडोनी।

नेपाल: संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बाम, बशीर अहमद, अर्जुन कुमल, नंदन यादव, पवन सराफ, ललित राजबंशी, कुशल भूर्तल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेक गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खानाल।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article