RSMSSB JE Admit Card 2022: जारी हुए जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 03:23 PM IST

RSMSSB Rajasthan JE Admit Card 2022 Sarkari Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

RSMSSB JE Admit Card 2022: जारी हुए जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

RSMSSB JE Admit Card 2022: Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) Junior Engineer Civil / Electrical / Mechanical Admit Card 2022 जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां आधिकारिक साइट के साथ साथ डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 1,092 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरा जाएगा।

RSMSSB 18 मई को सिविल इंजीनियरिंग के लिए JE परीक्षा, 19 मई को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए JE परीक्षा और 20 मई को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए JE परीक्षा आयोजित करेगा।

RSMSSB JE Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • 'एडमिट कार्ड' सेक्शन में जाएं और जेई 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  • RSMSSB JE एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

दो पालियां होंगी परीक्षा - सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक।
पहले, जेई परीक्षा 7 मई से 9 मई तक आयोजित होने वाली थी और बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

इस परीक्षा के लिए 21 जनवरी 2022 से एप्लीकेशन शुरू हुए थे, जिसे 19 फरवरी, 2022 तक भरा जा सकता था। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2022 थी। यह परीक्षाएं 18, 19 और 20 मई को आयोजित की जाएंगी।

RSMSSB Junior Engineer 2022 के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। नोटिफिकेशन के तहत, नॉन टीएसपी क्षेत्र में 1040 और टीएसपी क्षेत्र में 52 पद भरे जाएंगे।

End of Article