RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021: कृषि पर्यवेक्षक परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 12:00 PM IST

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021: RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021 अब राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021: कृषि पर्यवेक्षक परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2021 को चयन सूची के रूप में घोषित किया गया है। बोर्ड नियत समय में दस्तावेज सत्यापन दौर की तारीख की घोषणा करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

अनुमानित अंकों की गणना भी कर सकते हैं। इस साल, कट ऑफ अंक सामान्य वर्ग के लिए 170.1498, एससी के लिए 146.753, एसटी के लिए 134.8138, ओबीसी के लिए 219.583, एमबीसी के लिए 211.8421 और 40.1255 है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2254 रिक्तियों भरी जाएंगी। कुल रिक्तियों में से 2002 कृषि पर्यवेक्षक (गैर-टीएसपी) और 252 कृषि पर्यवेक्षक (टीएसपी) पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों को RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2021 की जांच करने और मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

How to check RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021

  • कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2021 देखने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'Results' नाम के सेक्शन में जाएं।
  • अब उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है -  Agriculture Supervisor 2021 : List of Selected Candidates for Document Verification
  • अब पीडीएफ खुल जाएगी।
  • आप सीधे इस लिंक पर भी क्लिक करके पीडीएफ देख सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन दौर से जुड़े अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के जरूरत है।

RSMSSB Agriculture Supervisor Result आ चुके हैं अब 2390 उत्तीर्ण लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। यह परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की गई थी

End of Article