RRB Group D Admit Card 2022: जारी हो गया आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी फेज 2 की परीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 05:16 PM IST

RRB Group D Admit Card 2022: 17 अगस्त से शुरू होने वाली चरण 1 परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। आरआरबी ने चरण 2 परीक्षा के लिए आरआरसी लेवल 1 ग्रुप डी परीक्षा तिथियां भी जारी की हैं। पूरा शेड्यूल इस डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकता है...

RRB Group D Admit Card 2022: जारी हो गया आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी फेज 2 की परीक्षा

RRB Group D Admit Card 2022 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 लेवल 1 फेज 1 परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देख व डाउनलोड कर सकेंगे। यही नहीं, आप जानते हैं कि आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा को कई फेज में आयोजित कर रहा है, ऐसे में जब सीबीटी 1 का आयोजन पूरा हो जाएगा तो सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी। छात्रों की इसी उत्सुकता को देखते हुए आरआरबी ने सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ साथ सीबीटी चरण 2 के लिए परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं।

RRB Group D Admit Card 2022 सिटी स्लिप भी जारी

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 की जांच व डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर के साथ, आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप भी जारी की है। आरआरबी द्वारा संबंधित वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आरआरबी सीबीटी चरण 2 परीक्षा 26 अगस्त, 2022 से 8 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

RRB Group D Admit Card 2022: कैसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rrbcdg.gov.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर, अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें व  एक प्रिंट आउट ले लें।

भरे जाएंगे 1 लाख से अधिक​ पद

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 रेलवे द्वारा घोषित 1 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती चरण के रूप में आयोजित की जाती है। ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और अन्य लेवल -1 पदों के लिए 80 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
चरण 2 के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर, 2022 तक 5 आरआरसी क्षेत्र यानी उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) में आयोजित की जाएगी।

End of Article