Independence Day Speech 2022: नेचुरल फार्मिंग में अब बढ़ेगा एंप्लॉयमेंट, देखें किस सेक्टर में आएगी नौकरी
Independence Day Speech 2022 (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): यदि आप चाहते हैं कि, आपका भाषण शुरू होने के साथ पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे और भारत माता की जय के नारे आपकी आवाज को बुलंद कर दें, तो हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां स्पीच को दमदार बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया जा रहा है।
कलम आज उनकी जय बोल, जो चढ़ गए पुण्यवेदी पर बिना लिए गर्दन का मोल। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की हथकड़ियों व बेड़ियों से मुक्त हो गया था। लेकिन यह इतना आसान नहीं थी, इसके लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने हंसते हंसते अपने प्रांणो की आहुति दे दी। ना जाने कितनी बहनों के माथे का सिंदूर हमेशा हमेशा के लिए मिट गया। 15 अगस्त 1947 को निकलने वाला सूरज देश की तरफ मुस्कुराकर लोगों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहा था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। कल हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। देश के हर कोने में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। लोग जोड़तोड़ से भाषण की तैयारी कर रहे हैं।
Independence Day 2022 Speech - Click Here | PM Modi Independence Day Speech LIVE
ध्यान रहे भाषण को लिखने के साथ उसे बोलने की कला भी आनी चाहिए। आपका इंप्रेशन आपकी स्पीच में चार चांद लगा सकता है। भाषण की शुरुआत सम्मानित अतिथि व प्रिय मित्रों के अभिवादन के साथ करें फिर किसी देशभक्ति शायरी या कविता का उल्लेख करते हुए मुख्य बातों पर आएं। इसके बाद अपने पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानी के वीर गाथाओं का उद्धरण करें। इस तरह आप अपने भाषण को दमदार बना सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका भाषण शुरू होने के साथ पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे, तो हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें, यहां आप आपको स्पीच को दमदार बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया जा रहा है।
Speech On Independence Day 2022 | भाषण के बीच करें इस कविता का उल्लेख, लगेंगे भारत माता की जय के नार
Independence Day 2022 Live - भाषण में रखें इस बात का ध्यान
स्वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर भाषण के दौरान आपको इन बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए, भाषण में भारत के विकास के लिए कुछ ब्रिटिश गवर्नर जनरलों और वायसराय द्वारा उठाए गए कल्याणकारी योजनाओं और कदमों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
Independence Day 2022 Live - स्वतंत्रता दिवस के भाषण में रखें इस बात का ध्यान
स्वतंत्रता दिवस के भाषण में महत्वपूर्ण विद्रोह, सत्याग्रह आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, दांडी मार्च, भारत छोडो आंदोलन, चंपारण आंदोलन और असहयोग आंदोलन शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही इसमें जलियांवाला बाग के नरसंहार, साइमन कमीशन के गठन के बाद हुए हताहतों और विश्व युद्ध में भारतीयों की सामूहिक हत्या का भी वर्णन होना चाहिए।
Independence Day 2022 Live - 'भारत के संविधान' द्वारा शासित है देश
आज भारत 'भारत के संविधान' द्वारा शासित है, जिसका अपना राष्ट्रपति, एक प्रधान मंत्री, संसद भवन - राज्य सभा और लोकसभा, स्थानीय शासी निकाय और कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं। हमें पता होना चाहिए कि हम स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं, यह 15 अगस्त को क्यों मनाया जाता है, इस स्वतंत्रता को प्राप्त करने में इतना समय क्यों लगा। इस तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज पेज बने रहें।
Independence Day 2022 Live - इस वर्ष का विषय '75वां आजादी का अमृत महोत्सव'
भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसका विषय '75वां आजादी का अमृत महोत्सव' है। हालांकि हम अब विदेशी आक्रमणकारियों से स्वतंत्र हैं और 75 वर्षों से अपने देश पर शासन कर रहे हैं, इस स्वतंत्रता को प्राप्त करने में एक लंबी संघर्षपूर्ण कहानी है। हम अपने देश पर सफलतापूर्वक शासन कर रहे हैं और विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
Independence Day 2022 Live - स्वतंत्रता दिवस पर विशेष
स्वतंत्रता दिवस समारोह स्कूलों, समाज कार्यों आदि में मनाए जाने वाला एक अनिवार्य इवेंट है। इस दिन हम अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानों का सम्मान करते हैं, इन्ही की वजह से हम लोकतांत्रिक, गणतंत्र जीवन का आनंद ले सकने में सक्षम है।
Independence Day 2022: इस तरह अपनी स्पीच को करें खत्म
स्पीच पूरी करने के बाद अचानक ना रुकें, यह अच्छा नहीं लगता है। अगर आपती स्पीच खत्म हो गई है तो 'आइए उन सभी लोगों की यादों को जीवित रखें, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. आपको स्वतंत्रता दिवस 2022 की शुभकामनाएं!' इस लाइन के साथ आप अपनी स्पीच खत्म कर सकते हैं।
Independence Day 2022: चंद्र शेखर आजाद का नारा
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे
Independence Day 2022: सरफ़रोशी की तमन्ना
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
ऐ शहीद-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत मैं तिरे ऊपर निसार
ले तिरी हिम्मत का चर्चा ग़ैर की महफ़िल में है
वाए क़िस्मत पाँव की ऐ ज़ोफ़ कुछ चलती नहीं
कारवाँ अपना अभी तक पहली ही मंज़िल में है
रहरव-ए-राह-ए-मोहब्बत रह न जाना राह में
लज़्ज़त-ए-सहरा-नवर्दी दूरी-ए-मंज़िल में है
शौक़ से राह-ए-मोहब्बत की मुसीबत झेल ले
इक ख़ुशी का राज़ पिन्हाँ जादा-ए-मंज़िल में है
आज फिर मक़्तल में क़ातिल कह रहा है बार बार
आएँ वो शौक़-ए-शहादत जिन के जिन के दिल में है
मरने वालो आओ अब गर्दन कटाओ शौक़ से
ये ग़नीमत वक़्त है ख़ंजर कफ़-ए-क़ातिल में है
माने-ए-इज़हार तुम को है हया, हम को अदब
कुछ तुम्हारे दिल के अंदर कुछ हमारे दिल में है
मय-कदा सुनसान ख़ुम उल्टे पड़े हैं जाम चूर
सर-निगूँ बैठा है साक़ी जो तिरी महफ़िल में है
वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ
हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है
अब न अगले वलवले हैं और न वो अरमाँ की भीड़
सिर्फ़ मिट जाने की इक हसरत दिल-ए-'बिस्मिल' में है
Independence Day 2022: नेचुरल फार्मिंग में अब बढ़ेगा एंप्लॉयमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर अपने भाषण में यह उल्लेख किया कि भारत में अब ग्रीन जाॅब्स का दायरा बढ़ने वाला है।
Independence Day 2022: इस शायरी से करें स्पीच की शुरूआत
बंकरों पर बम गिराकर बोल जिंदा बाद तू,
शेरशाह हरदम रहेगा सरहदों को याद तू,
फूंकता जा फूंकता जा जालिमों की बस्तियां,
दुश्मनों को क्या पता आग की फौलाद तू।
Independence Day 2022: भारत में बढ़ेंगे ग्रीन जॉब्स
स्वतंत्रता दिवस 2022 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्रीन जॉब्स का दायरा बढ़ने वाला है। ऐसे में उम्मीदवारों को कृषि क्षेत्र में काम करने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।
Independence Day 2022: अपनी स्पीच में विकसित भारत पर जरूर करें बात
अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच देने वाले हैं तो अपनी स्पीच में विकसित भारत पर बात जरूर करें। यह जरूर बताएं कि भारत को आजादी मिलने के बाद से हमारे राष्ट्र में कितने बड़े बदलाव आए हैं और हर एक भारतीय कैसे विकास के लिए अपना योगदान दे रहा है।
Independence Day 2022: Deep Ocean Mission का होगा विस्तार
Independence Day 2022 Live -पीएम मोदी ने कही यह खास बात
हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक रिसर्च के लिए भरपूर मदद मिले। इसलिए हम स्पेस मिशन Deep Ocean Mission का विस्तार कर रहे हैं। स्पेस और समंदर की गहराई में ही हमारे भविष्य के लिए जरूरी समाधान हैं।
Independence Day 2022 Live - स्वतंत्रता की शताब्दी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को (जय अनुसंधान) के नारे के साथ बात शुरू की, गौरतलब है कि भारत स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर अग्रसर है, हालांकि अभी समय है क्योंकि 2047 में जाकर स्वतंत्रता की शताब्दी पूरी होगी। पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए नारे को याद करते हुए, मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें 'जय विज्ञान' को जोड़ा।
Independence Day 2022 Live - आएंगी नई नौकरियां
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस 2022 के लिए अपने भाषण के दौरान, पीएम मोदी ने नई नौकरियों के बारे में भी बात की। ये हरित रोजगार सीधे तौर पर प्राकृतिक खेती की अवधारणा से जुड़े होंगे।
Independence Day 2022 Live - आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान
भारत आज यानी 15 अगस्त, 2022 को 75 साल की आजादी का जश्न मना रहा है। चूंकि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान जैसे समारोहों में लगा हुआ है, हमने टाइम्स नाउ नवभारत में एक विशेष स्वतंत्रता दिवस 2022 प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें आप यहां से भाग ले सकते हैं। Independence Day Quiz 2022
Independence Day 2022 Live - मेडिकल कॉलेजों की संख्या में हुआ इजाफा
मेडिकल कॉलेजों की संख्या वर्तमान में 612 है जो 1951 में 28 थी। 1951 में, भारत में एक IIT था और अब यह संख्या बढ़कर 23 हो गई है। यह डाटा इस बात की पुष्टि करता है प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस पर हम कितना आगे बढ़ रहे हैं, शिक्षा व तरक्की से जुड़े अन्य अपडेट के लिए इस पेज से जुड़े रहें।
Independence Day 2022 Live - 1951 में 18.3% थी साक्षरता दर
भारत में साक्षरता दर 1951 में 18.3% थी जबकि अब बढ़कर 77.7% (2017–18) हो गई है। 1950-51 में भारत में 578 कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 42,343 हो गए हैं। इन डाटा से पता चलता है कि भारत ने इस मुकाम तक आने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है।
Independence Day 2022 Live - शिक्षा में लड़कियां आगे
1950.51 में, कक्षा 1 से 8 में प्रत्येक लड़के पर 041 लड़कियां थीं। अब लड़कियों की संख्या स्कूली शिक्षा में लड़कों से अधिक है और प्रत्येक लड़के के सामने 1ण्02 लड़कियां खड़ी हैं। यही नहीं पढ़ाई में भी लड़कियां लड़को से अच्छे नंबर ला रही हैं, हाल ही में 2022 में लगभग सभी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।
Independence Day 2022 Live - शिक्षा नीति में कैसे व कब हुए बदलाव
भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली लेकिन पहली शिक्षा नीति की घोषणा करने में लगभग 20 साल लग गए जो 1968 में आई और दूसरी 20 साल बाद 1986 में आई। 1986 की शिक्षा नीति ने 1968 की शिक्षा नीति में कुछ कॉस्मेटिक बदलावों की घोषणा की, जिसका अर्थ है कि वर्तमान शिक्षा नीति ;एनईपी 2020 52 साल बाद आई।
Independence Day 2022 - 1947 से अब तक में बदल गया देश
भारत ने 75 साल पहले 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से एक लंबा सफर तय किया है। अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, या शिक्षा देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। स्वतंत्रता के बाद के युग में भारत के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Independence Day 2022 - रंगारंग कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित
आजादी के महापर्व का जश्न पूरे देश में देखने को मिल रहा है। हर गली मोहल्ले में तिरंगा लहराया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकार संस्थानों व कार्यालयों में तिरंगा यात्रा निकालने के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Independence Day 2022 Live - स्पीच से पहले इस कविता का करें उल्लेख
स्पीच से पहले इस कविता का करें उल्लेख, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगी सभा
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ मातृभूमि के मान का है।
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
ऐसे नशा ही कुछ हिंदुस्तान का है।
Independence Day 2022 - इन शायरी या पंक्ति से करें भाषण की शुरुआत
देशभक्ति शायरी या पंक्ति का करें उपयोग। तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज जाएगा ऑडिटोरियम
हम जमीं को तेरे नापाक ना होने देंगे,
तेरे दामन को कभी पाक ना होने देंगे।
Independence Day 2022 - करीब 2 वर्ष बाद दिखा लोगों में स्वतंत्रता दिवस का इतिहास
भारत को आजादी मिले करीब 75 साल पूरे हो गए हैं, इन 75 सालों में भारत अच्छे और बुरे कई पड़ाव से गुजरा है। इस बार कोरोना की समाप्ति के बाद लोगों में करीब 2 वर्ष बाद स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। आसमान में पतंगों की भरमार ने इसमें चार चांद लगा दिया है।
Independence Day 2022 - पीएम मोदी ने दिलाए पांचप्रण
पीएम मोदी ने आज लाल किले के प्राचीर से आज संबोधन के दौरान लाल किले की प्राचीर से देश को पांच प्रण दिलाए हैं, उन्होंने कहा कि अगले 25 सालों में जब देश अमृत कालखंड पूरा करेगा तो हम इन संकल्पों को पूरा करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, हमें कैसे भी करके भ्रष्टाचार व भाई-भतीजवाद से मुक्ति पानी है।
Independence Day 2022 - गुलामी की बेड़ियों से मिली थी मुक्ति
15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो गया था। इस दिन को प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। साथ ही गुलामी की हथकड़ियों व बेड़ियों से हमेशा के लिए मुक्त हो गया था।
Independence Day 2022 - यहां बनाए रखें नजर
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के रूप में पूरे देश में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही स्पीच के लिए प्रतियोगित भी आयोजित की जा रही है। ऐसे में यदि आपने भी स्पीच के लिए भाग लिया है, तो हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें। यहां आपको भाषण का पूरा फॉर्मेट मिल जाएगा। साथ ही देशभक्ति कविताएं और शायरियां भी मिल जाएंगी।
Independence Day Speech 2022 - ध्वजारोहण कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया है। साथ ही इस अवसर पर विधान भवन लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
Independence Day 2022 - आज से अमृत कालखंड शुरू
आज से आजादी के अमृत कालखंड की शुरुआत हो चुकी है। प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले के प्राचीर से आजादी के अमृत कालखंड की घोषणा कर दी है। साथ ही आज पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार व भाई-भतीजवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया है। प्राधानमंत्री ने इस पर काफी चिंता जाहिर की है।
Independence Day 2022 Speech - महत्वपूर्ण जानकारी
स्वतंत्रता दिवस के स्पीच के दौरान इन महत्वपूर्ण बिंदुओं का अपने भाषण में जरूर उल्लेख करें।
- आज देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।
- भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी 1619 में भारत पहुंची
- साल 1757 में भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआत हुई।
Independence Day 2022 - सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने दिया अहम योगदान
भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, मंगल पांडे, लाला लाजपत राय, चंद्र शेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और सुभाष चंद्र बोष समेत सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अहम योगदान दिया।
Independence Day 2022 - पतंग उड़ाकर आजादी की खुशी कर रहे जाहिर
स्वतंत्रता दिवस के समारोह के साथ आसमान में पतंगों का ढेर हर किसी का मनमोह रहा है। बच्चों से लेकर बड़े पतंग उड़ाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको शायद ही पता होगा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी पतंगों पर नारे लिखकर उड़ाया करते थे तथा विरोध जताते थे। अब पतंग उड़ाकर आजादी की खुशी जाहिर की जाती है।
Independence Day 2022 - पहले करें अभिवादन
यदि आप भी स्पीच देने जा रहे हैं तो लगातार हमारे इस आर्टिकल से जड़े रहें, यहां आपको स्पीच देने का शानदार तरीका बताया जाएगा। ध्यान रहे अपने स्पीच में शायरी व देशभक्ति शायरी को अवश्य रखें, इससे आपके भाषण की काफी वाह-वाही होगी। ध्यान रहे स्पीच शुरू करने से पहले प्राधानाचार्य व अतिथिगण का अभिवादन अवश्य करें।
Independence Day 2022 - गर्व के साथ मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस
भारत के साथ अन्य देशों में भी तिरंगा लहराया गया है। यूरोप में आईएएनएस तिरंगिणी ने तिरंगा लहराया है। बता दें यह बड़े गर्व की बात है, भारत देश में आज बड़े जश्न के साथ स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व के साथ मनाया जा रहा है।
Independence Day Speech 2022 - सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा
दुनिया की सबसे खतरनाक ऊंचे युद्ध स्थल से लेकर सिक्किम व उत्तराखंड में हजारों फीट की ऊंचाई पर सैनिकों ने झंडा बुलंद किया है। भारत के वीर जवानों ने कुछ देर पहले सियाचिन की ऊंची पहाड़ियों से झंडा फहराते हुए एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
independence Day 2022 Speech - इस पंक्ति को करें शामिल
स्वतंत्रता दिवस की स्पीच में इस पंक्ति को करें शामिल, लगेंगे भारत माता की जय के नारे
बंकरों पर बम गिराकर बोल जिंदा बाद तू,
शेरशाह हरदम रहेगा सरहदों को याद तू,
फूंकता जा फूंकता जा जालिमों की बस्तियां,
दुश्मनों को क्या पता आग की फौलाद तू।
Independencce Day speech 2022 - कश्मीर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश में 15 अगस्त का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक समूह ने लाल चौक पर तिरंगा फहराता हुआ नजर आ रहा है।
Independence Day 2022 - स्पीच के वक्त इस बात का रखें ध्यान
स्पीच के वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भाषा के साथ आपके चेहरे एक्सप्रेशन भी ठीक होना चाहिए। साथ ही देशभक्ति कविताओं का उल्लेख भी अवश्य करें, इससे आपके स्पीच में चार चांद लग सकता है।
Independence Day 2022 Speech - मंच पर छाप छोड़ने में कामयाब
ध्यान रहे स्पीच की शुरूआत देशभक्ति शायरी व कविताओं से करें। साथ ही भाषण के बीच में भी पूरे जोश के साथ देशभक्ति शायरी का उल्लेख करें। इससे आपके भाषण के प्रति लोगों की रुचि बढ़ जाएगी। साथ ही आप मंच पर छाप छोड़ने में कामयाब होंगे।
Independence Day 2022 Speech - ऐसे करें देशवासियों को संबोधित
आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, अतिथिगण व मेरे सभी मित्रों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत देश को आजाद हुए आज 75 साल पूरे हो गए हैं और आज हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सबी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
Independence day speech - गुलामी की बेड़ियों से मुक्त
भारत देश 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हो गया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हर गली मोहल्ले व स्कूल, कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लोग अपने अपने स्पीस से सभा में बैठे लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
Independence Day Speech 2022 - जा रहे हैं भाषण देने, तो इन बातों का रखें ध्यान
लाल किले पर पीएम मोदी का संबोधन शुरू होने के साथ देशभर के हर गली मोहल्ले व सरकारी स्कूल, कॉलेज व कार्यालयों में कार्यक्रम की शुरुआ हो चुकी है। ध्वजारोहण के साथ कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने स्पीच में भाग लिया है वो लगाता अपने भाषण की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में यदि आपने भी प्रतियोगिता में भाग लिया है और स्पीच देने जा रहे हैं, तो हमारे इस लेख पर नजर बनाए रखें। ध्यान रहे भाषण की शुरुआत शायरी के साथ ही करें। साथ ही भाषण के बीच में देशभक्ति शायरी व कविता का उल्लेख भी अवश्य करें।
Independence Day Speech 2022 - भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट
पीएम मोदी ने कहा कि जब तक समाज में गंदगी के प्रति नफरत नहीं होती है, तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने भ्रष्टाचार व भाई भतीजवाद पर बड़ा प्रहार किया। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए हमें एखजुट होना पड़ेगा।
Independence Day 2022 - 25 साल तक नहीं भूलना अमृत काल
उन्होंने कहा कि यह अमृत काल की पहली बेला व पहला काल खंड है। हमें इसे आने वाले 25 साल तक इसे भूलना नहीं है। टीम इंडिया की भावना देख को आगे बढ़ाएगी। तथा देश के सपने को साकार करेगी। इसी के साथ भारत माता के जयकारे के साथ पीएम मोदी ने संबोधन समाप्त किया। संबोधन के दौरान देशवासियों का जोश शानदार रहा।
Independence Day 2022 Speech - भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि भाई-भतीजवाद व भ्रष्टाचार से लड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार से लड़ना है। सामान्य नागरिक की जिंदगी भ्रष्टाचार ने बर्बाद करके रखी है। हमें भ्रष्टाचार से एकजुट होकर लड़ना है। जिन्होंने देश को लूटा है उसे लौटाना होगा, भ्रष्टाचार पर हमें हर हाल में लड़ना होगा।
Independence Day 2022 - मेड इन इंडिया तोप से दी गई सलामी
बता दें 75 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि, लाल किले पर मेड इंडिया तोप से तिरंगे को सलामी दी गई है। इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दिया। इसके लिए उन्होंने भारतीय सेना को सैल्यूट किया। पीएम ने कहा कि भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
Independence Day 2022 - देश के विकास के लिए एकता जरूरी
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी ऊंचा उड़ेंगे। हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं जो नारी में नारायणी देखते हैं, हम वो लोग हैं जो पौधे में परमात्मा देखते हैं। साथ ही उन्होंने के देश के विकास के लिए एकता जरूरी है।
Independence Day 2022 - इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण देने के लिए जा रहे हैं तो, इस बात का ध्यान रखें कि भाषण की शुरुआत देशभक्ति शायरी या कविता से करें। साथ ही बीच-बीच में देशभक्ति शायरी व कविता का उल्लेख करें।
Independece Day 2022 Live - अमृत महोत्सव के कालखं में प्रवेश
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि, मैं आजादी के बाद जन्मा हूं। मैं देश की आत्मा को समझता हूं। देश आजादी के अमृत महोत्सव के कालखंड में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि हमें देश के हर तबके का विकास करना होगा, उनकी आकांक्षाओं के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
Independece Day 2022 - विविधता में एकता भारत की शक्ति
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, 75 सालों में देश कई पड़ाव से गुजरा, लेकिन देशवासियों ने हार नहीं मानी। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति है। बता दें पीएम मोदी ने ठीक 7 बजकर 30 मिनट पर ध्वजारोहण किया था
Independece Day Speech 2022 - आज का दिन ऐतिहासिक है
आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। सुभाष चंद्र बोष, चंद्र शेखर आजाद, महात्मा गांधी समेत सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के पैरों तले जमीन गर्म कर दी थी। आजादी के खातिर अपने प्रांणों की आहुति दे दी, तब जाकर देश आजाद हुआ।
Independence Day 2022 Speech - ठीक 7:30 पर फहराया गया तिरंगा
प्रधानमंत्री ने ठीक 7 बजकर 30 मिनट पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया साथ ही देशवासियों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 135 करोड़ देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। देश के गौरवमयी इतिहास से देशवाशियों को परिचित करवा रहे हैं।
Independence day 2022 - 75 वर्ष हुए पूरे
देश ने आज आजादी का 75 वर्ष पूरा करने के बाद 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में सभी लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन का बेसब्री से इंतजार है। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।
Independece Day 2022 - तिरंगे की थीम वाली पगड़ी
गार्ड ऑफ ऑर्नर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ रहे हैं। पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। जवानों का जोश अद्भुत देखा है। कुछ ही देर में पीएम ध्वजारोहण करने वाले हैं। बता दें पीएम मोदी ने सफेद कुर्ते के साथ तिरंगे की थीम वाली पगड़ी पहनी है।
Independence Day 2022 - लाल किले पर पहुंचे नरेंद्र मोदी
आपको बता दें लाल किले पर प्रधानमंत्री का काफिला पहुंच चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए। लाल किले से एक सुंदर तस्वीरें टीवी पर प्रसारित की जा रहा है। पूरा देश तिरंगामय हुआ है।
Independence day 2022 Speech - इस पंक्ति को स्पीच में करें ऐड
आज यानी स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्पीच देने जा रहे हैं, तो इस पंक्ति को अपने भाषण में जरूर शामिल करें।
आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे।
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।
बची होगी जब तक एक बूंद भी लहू की।
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
Independensday Speech 2022 - अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी भारतीयों को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, भारतीय अमेरिकियों सहित दुनियाभर के लोग भारत की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है।
Independensday 2022 - भर देगा देशभक्ति का जोश
लाल किले पर जमीन से लेकर आसमान तक सख्त पहरा है। देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा फहरा रहा है, बाहर का नजारा आपको देशभक्ति से ओत प्रोत कर देगा। देश के हर गली मोहल्ले में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
Independensday 2022 Wishes - 7:30 बजे लाल किला पर फहराया जाएगा तिरंगा
पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर पीएम मोदी राजघाट पहुंचेंगे, वहीं 07 बजकर 18 मिनट पर लाल किला पहुंचेंगे और ठीक 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। लाल किला पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
Independensday Speech 2022 - जल्द ही होग ध्वजारोहण का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे और इसके बाद सवा सौ करोड़ देशवासियों को संबोधित करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।
Independensday Speech 2022 - कुछ ही देर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम
इस पावन अवसर पर स्कूल, कॉलेज व सरकारी संस्थानों व कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ ही देर में यहां ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कई जगह रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसे में यदि आपने भी भाषण यानी स्पीच के लिए भाग लिया है, तो हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
Independensday Speech - आ गई वो घड़ी
जिस घड़ी का सालों से इंतजार था वो घड़ी आ गई है। आज पूरा देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। आज की सुबह सूरज मुस्कुरा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाला है। छतों पर लहलहाते तिरंगे देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। कुछ ही देर में लालकिले से भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाती हुई नजर आएगी।
Independensday Speech - आ गई वो घड़ी
जिस घड़ी का सालों से इंतजार था वो घड़ी आ गई है। आज पूरा देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। आज की सुबह सूरज मुस्कुरा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाला है। छतों पर लहलहाते तिरंगे देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। कुछ ही देर में लालकिले से भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाती हुई नजर आएगी।
Independence Day Speech 2022: नारों की भरें हूंकार
भाषण देने वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी स्पीच के बीच बीच में नारों की हुंकार भरते रहें, इससे युवाओं व सुनने वाले व्यक्तियों का एनर्जी लेवल खुद ही बढ़ जाएगा। यह टिप उम्मीदवारों को जरूर याद रखना चाहिए।
Independence Day 2022: स्टेज पर मूवमेंट करें
किसी स्टेर पर स्पीच देते समय अगर स्टेज पर जगह हो तो कृपया स्टेज पर भाषण देते हुए मूवमेंट भी करें, हालांकि यह मूवमेंट फेक नहीं लगती चाहिए। इससे लगता है कि भाषण देने वाले व्यक्ति का आप्तविश्वास अधिक है।
Independence Day Speech Tips: स्पीच में पूछें सवाल
उम्मीदावारों को अपली स्पीच से जोड़ने के लिए व उम्मीदवारों को अपनी स्पीच से कनेक्ट करवाने के लिए स्पीच के बीच में उनसे सवाल पूछते रहें, इससे उन्हें लगेगा कि हमें सुनना चाहिए अगर सवाल का जवाब देना है तो।
Independence Day Speech Tips: बताएं क्यों मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस
अपनी स्पीच को शुरू करते समय ही अपने श्रोताओं को बताएं कि आखिर स्वतंत्रता दिवस क्यो मनाया जाता है, इसका इतिहास क्या है। हालांकि अगर आप इसे कुछ क्रिएटिव तरीके से बताते हैं तो काफी बेहतर होगा।
Independence Day Speech Ideas: अपने भाषण में सेना का करें गुणगान
अपनी स्पीच में इस बात का जरूर ध्यान रखें की आप देश के उन वीरों के बारे में लोगों को बताएं जिन्होंने देश के नाम अपनी जान भी कुर्बान कर दी, इसके साथ ही देश की सेना के लिए भी लोगों में अपनी स्पीच के जरिए गर्व महसूस करवाएं।
Independence Dat Speech Tips: अपनी बॉडी लैंगवेज पर ध्यान दें
बॉडी लैंग्वेज यानी हाव-भाव यह शारीरिक भाषा है, जिसमें शब्द नहीं होते, लेकिन बिना कुछ कहे अपनी बात कह जाते हैं, यह स्पीच देते हुए बेदह जरूरी है। आप स्पीच देते हुए सीधा खड़े ना रहें बल्कि हाथों का भी उपयोग करते रहें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास नजर आएगा।
Independence Day Speech: शायरी व कविताओं से लूट लें महफिल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पीच देने की तैयारी कर रहे हैं व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी स्पीच के बीच में शायरियों व कविताओं का बेहतरीन तरीके से उपयोग करें जिससे आपके श्रोताओं में देशभक्ति की भावना और जोरों से सामने आए व आपकी स्पीच सूपरहिट हो जाए।
Independence Day Speech: लाइंस भूलने पर क्या करें?
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पीच देने की तैयारी कर रहे लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अगर स्पीच देते हुए अपनी लाइंस भूल भी जाते हैं तो किसी को पता ना लगने दें अपने मन से देश के बारे में कुछ अच्छी बातें बोलना शुरू कर दें। जैसे भारत में तरह तरह के पर्यावरण व संस्कृति के बारे में जानकारी
Independence Day Speech Tips: श्रोताओं को ये जानकारी जरूर दें
उम्मीदवारों को बता दें कि अपनी स्पीच में लोगों कुछ फैक्ट्स का भी उपयोग करें (How to Give Speech on Independence Day) जिससे लोगों को आपकी स्पीच से जानकारी भी मिल सकें। इससे लोग आपकी स्पीच को ध्यान से भी सुनेंगे। उदाहरण के लिए भारत की जनसंख्या, भारत के फ्रीडम फाइटर्स से जुड़ी जानकारी व भारत का इतिहास आदि।
Independence Day Speech: लोगों को अपनी स्पीच से कनेक्ट करवाएं
वह सभी व्यक्ति जो इस स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बता दें कि अपने श्रोताओं को स्पीच से कनेक्ट करवाना भी बेहद जरूरी हैं। इसके लिए आपको बीच बीच में हुंकार भरे नारे लगाने चाहिए।
Independence Day Speech: बताएं स्वतंत्रता दिवस का महत्व
अब आप सोच रहे होंगे की भला स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताना तो बेहद आम बात है, हालांकि ऐसा नहीं हैं हमेशा अपने स्पीच की शुरूआत स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए ही करें। इससे आपकी स्पीच सही तरीके से शुरूआत हो सकेगी।
Independence Day Speech: कम शब्दों में बोले ज्यादा बातें
यह सभी लोग जानते हैं कि अगर स्पीच ज्यादा समय तक जारी रहती है तो इससे लोग कई बार बोर भी हो जाते हैं इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपनी स्पीच अधिकतम 5 मिनट तक ही रखें, हालांकि कम शब्दों में भी आप काफी कुछ बता सकते हैं।
Independence Day Speech: फ्रीडम फाइटर्स को नमन करें
ध्यान रखें की आप अपनी स्पीच में फ्रीडम फाइटर्स को नमन करें व उन्होंने जो कुछ भी भारत की आजादी के लिए किया इसके लिए उनका धन्यवाद करें। इससे आपकी स्पीच और भी दमदार नजर आएगी।
Independence Day Speech Tips: बताएं अपने देश की खूबियों
अपनी स्पीच को बेहतर बनाने के लिए सलाह दी जाती है कि स्पीच में भारत की खूबियों के बारें में बताएं। भारत के स्वर्णिम इतिहास के बारे में लोगों को बताएं। जिससे वह अपने देश को और बेहतर तरीके से जान पाएं।
Independence Day Speech Ideas: वीरों का गुणगान करें
अपनी स्पीच में इस बात का जरूर ध्यान रखें की आप देश के उन वीरों के बारे में लोगों को बताएं जिन्होंने देश के नाम अपनी जान भी कुर्बान कर दी इससे लोगों के मन में देशभक्ति की एक अलग ही भावना उजागर होगी।
Independence Dat Speech Tips: हाथों का उपयोग करें
स्पीच देते हुए यह जरूरी है कि आप उन लोगों के साथ आई कांटेक्ट बनाए रखें व स्पीच देते हुए सीधा खड़े ना रहें बल्कि हाथों का भी उपयोग करते रहें। इससे आपके अंदर आत्मविश्वास नजर आएगा।
Independence Day Speech: स्पीच भूलने पर रूकें नहीं
वह व्यक्ति जो 15 अगस्त 2022 के लिए स्पीच देनें की तैयारी कर रहें हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अगर स्पीच देते हुए अपनी लाइंस भूल भी जाते हैं तो किसी को पता ना लगने दें अपने मन से देश के बारे में कुछ अच्छी बातें बोलना शुरू कर दें।
Independence Day Speech: स्पीच में शायरी यूज करें
वह व्यक्ति जो स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच देने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अपनी स्पीच के बीच में शायरियों का उपयोग करें जिससे आपकी स्पीच सुन रहे हैं व्यक्तियों में देशभक्ति की भावना गूंज उठे
Independence Day Speech: स्पीच में यूज करें फैक्ट्स
उम्मीदवारों को बता दें कि अपनी स्पीच में लोगों का इंट्रस्ट बनाए रखने के लिए कुछ फैक्ट्स का उपयोग करें जिससे लोग भी कनेक्ट कर सकें। उदाहरण के लिए भारत कब आजाद हुआ, कितने सालों तक गुलाब यहां ऐसे फैक्ट्स।
Independence Day Speech Tips: अंत भला तो सब भला
बता दें कि स्पीच भी बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही है अगर स्पीच का अंत अच्छा होता है तो पूरी स्पीच ही सुपरहिट हो जाती है। सलाह दी जाती है कि स्पीच का अंत किसी देशभक्ति की शायरी के साथ करें जो सीधा दिल को छू जाए।
Independence Day Speech: फैक्ट्स का ध्यान रखें
व्यक्ति जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्पीच देने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि जो कुछ भी आप अपनी स्पीच में बोले यह बेहद ध्यान रखें की फैक्ट्स सही हों, क्योंकि किसी भी प्रकार के गलत फैक्ट्स होने पर आप ट्रोल का शिकार हो सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - कम से कम स्पीच 5 से 7 मिनट की
स्वतंत्रता दिवस के दिन स्पीच देते समय ध्यान रखें कि आपकी चेहरे का एक्सप्रेशन भाषण के अनुसार होना चाहिए। आपका इंप्रेशन स्पीच में चार चांद लगा सकता है। इसलिए भाषण के दौरान बीच बीच में कविता या शायरी का वर्णन अवश्य करें। साथ ध्यान रहे कम से कम स्पीच 5 से 7 मिनट की होनी चाहिए।
Independence Day Speech 2022 - विपक्षा पार्टियां कर रही थी तंज
बता दें कांग्रेस व कई दूसरी विपक्षी पार्टियां लगातार तिरंगा को लेकर आरएसएस पर तंज कसती आ रही थी। हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि, क्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने की गुजारिश को स्वीकार करेगा। ऐसे में ये वीडियो विपक्षी पार्टियों के मुंह पर तमाचा है।
Independence Day Speech 2022 - तिरंगा अभियान को मिली एक नई रफ्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान को एक नई रफ्तार दी है। बीते दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया। संघ ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि, स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।
Independence Day speech - कल आजादी के पूरे 75 वर्ष पूर्ण हो जाएंगा।
भारत को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोष, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, रामरप्रसाद बिस्मिल समेत सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने लड़ाई लड़ी, तब जाकर भारत देश आजाद हुआ। कल भारत को आजाद हुए पूरे 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन प्राधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से झंडा फहराते हैं व देशवासियों को संबोधित करते हैं।
Independence Day Speech - इस देशभक्ति गीत का करें गान
यदि आप स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति गाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो नीचे दिए इस गीत का गान कर सकते हैं।
दीवा मेरे वतन दा बलदा सदा रहे
बूटा आज़ादियाँ दा फलदा सदा रहे’’
कर्जा अजे बड़ा है, होया ना सुरखरू
साहां तो वध मैनु, वतन दी आबरू
जज़्बा एह मर मिटन डा, फलदा सदा रहे
गैरां दी इन मन्ने, काहदी ओ अकल है
जीऊणा अणख दा यारो , जीऊणा ही असल है
अणखां दा काफला एह, चलदा सदा रहे
दीवा मेरे वतन दा बलदा सदा रहे
जिस थां तो मिलिया मैनूं, जीवन दा चज्ज है
ओहियो ही मेरा तीर्थ, ओहियो ही हज्ज है
पैगाम इह मेरा कोई, घलदा सदा रहे
दीवा मेरे वतन दा बलदा सदा रहे।
Independence Day Speech 2022 - हर घर तिरंगा अभियान
बता दें 15 अगस्त 2021 को लाल किले के प्राचीर से प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव घोषित कर दिया था। साथ ही 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर को तिरंगे से सजाया जा रहा है।
Independence Day Speech 2022 - करें इस कविता का उल्लेक
इस शायरी का करें उल्लेख
बंकरों पर बम गिराकर बोल जिंदा बाद तू,
शेरशाह हरदम रहेगा सरहदों को याद तू,
फूंकता जा फूंकता जा जालिमों की बस्तियां,
दुश्मनों को क्या पता आग की फौलाद तू।
Independence Day Speech 2022 - पहले लोगों का करें अभिवादन
भाषण की शुरुआत सम्मानित प्राधानाचार्य, अतिथि व प्रिय मित्रों के अभिवादन के साथ करें, फिर किसी देशभक्ति शायरी या कविता का उल्लेख करते हुए मुख्य बातों पर आएं। इसके बाद अपने पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानी के वीर गाथाओं का गुणगान करें।
Speech On Independence Daye - स्वतंत्रता सेनानियों के वीर गाथाओं का करें गुणगान
देश के हर तरफ गली मोहल्ले में स्वतंत्रती दिवस की धूम देखने को मिल रही। सरकार के तिरंगा अभियान ने राष्ट्रीय पर्व की रौनक में चार चांद लगा दिया है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश के चंगुल से आजा हो गया था। इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों के वीर गाथाओं का गुणगान करते हैं।
UP Lekhpal Mains Answer Key 2022 - लेखपाल मेन्स आंसर की जल्द
उत्तर प्रदेश लेखपाल मेन्स परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अगले हफ्ते 16 अगस्त 2022 को लेखपाल परीक्षा 2022 मेन्स की उत्तर पुस्तिका जारी कर दी जाएगी। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Independence Day 2022 - ऐसे करें भाषण की शुरुआत
भाषण की शुरुआत सम्मानित अतिथि व प्रिय मित्रों के अभिवादन के साथ करें फिर किसी देशभक्ति शायरी या कविता का उल्लेख करते हुए मुख्य बातों पर आएं। इसके बाद अपने पसंदीदा स्वतंत्रता सेनानी के वीर गाथाओं का उद्धरण करें। इस तरह आप अपने भाषण को दमदार बना सकते हैं।
Independence Day Speech - आजादी की 75वीं वर्षगांठ
कल हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। देश के हर कोने में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। लोग जोड़तोड़ से भाषण की तैयारी कर रहे हैं। ध्यान रहे भाषण को लिखने के साथ उसे बोलने की कला भी आनी चाहिए। आपका इंप्रेशन आपकी स्पीच में चार चांद लगा सकता है।
Independence Day 2022 Speech - देश को मिली थी आजादी
15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज से लेकर सरकारी संस्थाओं व कार्यालयों में इस दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
