REET Admit Card 2022, Reetbser2022.in: जारी हुए रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:51 PM IST

REET Admit Card 2022, Reetbser2022.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा REET 2022 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे इसे आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Admit Card 2022, Reetbser2022.in: जारी हुए रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां से करें डाउनलोड

REET admit card 2022 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 का एडमिट कार्ड आज 13 जुलाई 2022 को जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे इसे आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से अब डाउनलोड कर सकते हैं। आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। 

How to Download REET Admit Card 2022

सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आरईईटी की आधिकारिक वेबसाइट -reetbser2022.in पर जाएं।
  • डाउनलोड आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी आरईईटी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • आरईईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

एडमिट कार्ड पर मिलेगी ये जानकारी 

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्म की तारीख
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • उम्मीदवार की फोटो
  • REET 2022 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई भाषा
  • रोल नंबर
  • आरटीईटी 2022 परीक्षा केंद्र का सही पता
  • सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर/यूजर-आईडी
  • आरईईटी 2022 परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा के लिए दिशानिर्देश 

क्यों आयोजित की जाती है REET परीक्षा?  

REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

बता दें  कि REET परीक्षा 2022, 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी।

End of Article