REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द, जानें कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2021, 03:37 PM IST

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड के आज जारी होने की संभावना है। परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार reetbser21.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द, जानें कैसे करें डाउनलोड

REET Admit Card 2021: राजस्थान पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड के आज जारी होने की संभावना है। यह कार्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार reetbser21.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित होने वाली है। आमतौर पर, एडमिट कार्ड परीक्षा से कम से कम हफ्ते भरपहले जारी किए जाते हैं। जिन लोगों ने आरईईटी 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे लिंक सक्रिय होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reetbser21.com या नीचे दिए गए लिंक से REET Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकेंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद इस खबर में भी लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट - reetbser21.com या rajeduboard.rajasthan.gov.in

REET 2021 परीक्षा आयोजन दो स्तरों में किया जाएगा

 REET Exam 2021 का आयोजन दो स्तरों में किया जाएगा-

  • स्तर I - जो कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए होगी
  • स्तर II - जो कि कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनने के लिए होगी

लॉगिन क्रेडेंशियल रखें साथ

REET 2021 परीक्षा राज्य भर के विभिन्न सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रेड 3 स्तर के तहत शिक्षकों के लगभग 31000 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा। इस साल लगभग 11 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की संभावना है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद, परीक्षार्थी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड और जन्म तिथि का उपयोग करके REET Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Article