Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Date Out: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) ने सोमवार, 6 जून को आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट 2022 घोषित कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं कला स्ट्रीम का परिणाम आरबीएसई प्रशासक एलएन मंत्री की ओर से दोपहर 12:15 बजे घोषित कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड्स 12वीं आर्ट्स 2022 के परिणाम घोषित हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि राजस्थान 12 वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को परिणाम प्राप्त करने के लिए अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022: कैसे चेक करें?
- चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- चरण 2. 'आरबीएसई 12वीं कला परिणाम' या 'आरबीएसई 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय' परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- चरण 4. आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड से पास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो लोग एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उन्हें बीएसईआर 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।
गौरतलब है कि विज्ञान और कॉमर्स के लिए आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 पहले ही बोर्ड की ओर से घोषित किए जा चुका हैं। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 6 जून को घोषित किए गए हैं। लगभग 6 लाख छात्रों को आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम का इंतजार था।

