GATE 2027 Registration Last Date: यदि आपने भी अभी तक गेट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आपके लिए काम की (GATE Registration Last Date) खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए बिना लेट फीस के आज यानी 5 अक्टूबर, 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार GOAPS के आधिकारिक पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। नए शेड्यूल के मुताबिक लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक का मौका दिया जाएगा।
GATE 2027 Exam Date: कब होगी गेट 2026 परीक्षा
बता दें गेट 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस और अन्य संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने देश के टॉप संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IISc में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी नीचि दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
GATE Registration 2027 Apply Online: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
GATE 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें। - अब अपना LOGIN क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर Application Form को पूरा भरें।
- अपने सभी Documents स्कैन कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 कर दी गई थी रजिस्ट्रेशन डेट
GATE 2027 के लिए रेगुलर एप्लीकेशन विंडो 27 अगस्त से 27 सितंबर, 2026 तक खुली थी। हालांकि बाद में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 सितंबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया था।
यहां रजिस्ट्रेशन फीस महिला वर्ग, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी वर्ग (PwD) के उम्मीदवारों के लिए हर टेस्ट पेपर के लिए 1,500 रुपये फीस देनी होगी। विदेशी नागरिकों समेत बाकी सभी कैंडिडेट्स को हर टेस्ट पेपर के लिए 2,500 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस हर टेस्ट पेपर के लिए अलग-अलग लागू होगी। कैंडिडेट्स एक ही एप्लीकेशन में एक पेपर या दो पेपर के तय कॉम्बिनेशन में से कोई एक चुन सकते हैं।
