LIVE

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, इस दिन आएंगे 10वीं के रिजल्ट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 7, 2022, 14:16 IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Kab Aayega Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) अजमेर ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स के रिजल्‍ट 6 जून 2022 को जारी कर दिए हैं। जल्‍द ही 10वीं रिजल्ट 2022 पर भी अपडेट जारी किया जाएगा। 12वीं के परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की गई। पास प्रतिशत और मार्कशीट आदि के बारे में जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।

RBSE 10th, 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी, इस दिन आएंगे 10वीं के रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार खत्‍म हो गया है। बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं कला संकाय का परिणाम जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसका ऐलान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किया गया। 

RBSE 10th Result 2022 Date and Time: Check hereRBSE 12th Arts Result 2022 Direct Link

अभी लिंक एक्टिव किया जा रहा है, हालांकि साइट स्‍लो की वजह से परिणाम देखने में वक्‍त लग सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम भी जल्‍द जारी करेगा। राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। लगभग 10 लाख से अधिक छात्र अपने राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे पहले बोर्ड ने 1 जून 2022 को 12वीं कॉमर्स और साइंस स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट जारी किए थे। 

RBSE 10th Result 2022 Direct Link | Rajasthan Board 10th Result 2022 Date

JUN 07, 2022 14:12 IST

Sarkari Result 2022 Live - 10 जून तक आ सकता है रिजल्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 जून 2022 तक 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इससे संबंधित अभी कई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ध्नोयान रहे नोटिफिकेशन जारी होने के अगले ही दिन रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। 

JUN 07, 2022 13:40 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - इंटरनेट पर जारी मार्कशीट होगी मान्य

बोर्ड द्वारा  रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते बाद छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। इस बीच यदि आप दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी मार्कशीट से एडमिशन ले सकते हैं। 

JUN 07, 2022 13:10 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - नकल की नहीं थी कोई गुंजाइश

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस बार 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6000 से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की थी। तथा सभी परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ ही संवेदनशील सेंटर्स पर होमगार्ड मौजूद थे। ऐसे में चीटिंग की कोई गुंजाइश नहीं थी। 

JUN 07, 2022 12:33 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live : आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखें

हालांकि अभी रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकती है। इसके लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें और आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। 

JUN 07, 2022 12:09 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - SMS के माध्यम से चेक करें रिजल्ट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाने पर छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, अब RJ10S टाइप कर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर सैंड करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

JUN 07, 2022 11:40 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 - महत्वपूर्ण जानकारी

पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड इस एक से दो दिनों को भीतर 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें तथा यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखें। 

JUN 07, 2022 11:12 IST

RBSE 10th 12th Results 2022 Live - आ सकता हो नोटिफिकेशन

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, अजमेर 15 जून के पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

JUN 07, 2022 10:33 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

रिजल्टा जारी होने के बाद छात्र यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

JUN 07, 2022 10:07 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - कभी भी आ सकता है नोटिफिकेशन

कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज ट्वीट कर रिजल्टी की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अगले दिन निर्धारित समय पर रिजल्ट की घोषणा कर दी जाती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 07, 2022 09:36 IST

Sarkari Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन कंपार्टमेंट के पेपर में यदि आपके कम मार्क्स आते हैं तो फेल माने जाएंगे।

JUN 07, 2022 09:05 IST

RBSE 10th Result 2022 Live मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा

आरबीएसई द्वारा इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 07, 2022 08:37 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - इस दिन आएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 07 जून 2022, मंगलवार को रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस हफ्ते के अंत तक 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

JUN 07, 2022 07:30 IST

RBSE Result 2022 - जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान Board of Secondary Education, Rajasthan द्वारा 10वीं के परिणाम जून महीने के मध्य तक घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। 

JUN 07, 2022 06:25 IST

Sarkari Result Live - 10वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, बीएसईआर अजमेर किसी भी दिन 10वीं रिजल्ट तिथि की घोषणा कर सकता है। एक बार यह रिजल्ट्स जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से परिणाम देख सकेंगे। बता दें, एक अनुमान के अनुसार इसी हफ्ते 10वीं रिजल्ट को लेकर अपडेट आ सकता है।

JUN 07, 2022 00:27 IST

Rajasthan Class 10th Result Date 2022: आरबीएसई 10वीं परिणाम होंगे जारी

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई की ओर से 1 जून को 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट जारी किए गए थे। इसके बाद बीते दिन 6 जून को 12वीं आर्ट्स के परिणाम को जारी किया गया, अब 10वीं के छात्र भी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक डेट की घोषणा अब तक नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है।

JUN 07, 2022 00:08 IST

Rajasthan Class 12 Arts Result 2022: 96.33 प्रतिशत छात्र सफल

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई कक्षा 12 कला परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 96.33 प्रतिशत रहा। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

JUN 06, 2022 23:26 IST

RBSE Class 12 Result 2022: सभी स्ट्रीम में लड़कियां निकलीं आगे

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। विज्ञान में, लड़कियों ने 97.55 फीसदी पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है, इसके अलावा लड़कों का पास प्रतिशत 95.98 फीसदी था। आर्ट्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21 फीसदी दर्ज किया गया है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत है। कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93 फीसदी है।

JUN 06, 2022 22:59 IST

Rajasthan Board 12th result 2022: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के आंकड़े

साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत - 96.53 फीसदी
कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत - 97.53 फीसदी
आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत - 96.33 फीसदी

JUN 06, 2022 22:14 IST

RBSE 10th Result Date 2022: जून के किस सप्ताह में आएगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड के संबंध में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10 वीं के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। आरबीएसई की ओर से 10 वीं के परिणाम जून महीने के मध्य तक जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही हैं।

JUN 06, 2022 22:03 IST

RBSE 8th Result 2022: कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कब तक?

उम्मीद है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी आरबीएसई की ओर से कक्षा 8वीं और 5वीं के रिजल्ट अगले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। इस संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

JUN 06, 2022 20:56 IST

RBSE Class 12 Arts result out: कैसे चेक करें 12वीं आर्ट्स स्कोरकार्ड

1. आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर 'परीक्षा परिणाम- 2022' लिंक को क्लिक करें।

3. 'सीनियर सेकेंडरी (आर्ट्स) - 2022 रिजल्ट' लिंक को क्लिक करें।

4. अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

5. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

JUN 06, 2022 20:36 IST

RBSE Class 10th Result 2022: 26 अप्रैल को खत्म हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक माने जाने वाले बीएसईआर अजमेर ने 26 अप्रैल, 2022 को 10 छात्रों के लिए इन परीक्षाओं का समापन किया था। 10 लाख से अधिक छात्र अपने राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई 10 वीं के परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं।

JUN 06, 2022 19:43 IST

RBSE 10th Result 2022: अंतिम चरण में मूल्यांकन प्रक्रिया

आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2022 की डेट की घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की संभावना है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

JUN 06, 2022 19:10 IST

Rajasthan Board, RBSE 10th Result: 10वीं परीक्षा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड अजमेर आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की डेट और समय जल्द ही जारी किया जाएगा। आरबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की अस्थाई डेट साझा की है। अधिकारियों का अनुमान है कि आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 15 जून, 2022 के बाद जारी होने की संभावना है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

JUN 06, 2022 18:26 IST

RBSE Class 12 Arts result 2022: पूरी तरह से ठीक हुई आधिकारिक वेबसाइट

अब आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in ठीक से काम कर रही है और साइट पर आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स परिणाम 2022 की जांच करने के लिए लिंक भी एक्टिव है।

JUN 06, 2022 18:02 IST

Rajasthan Board Result 2022: 5 जून को घोषित हुए थे डेट और टाइम

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2022 आर्ट्स स्ट्रीम की जांच करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स 2022 रिजल्ट डेट और टाइम 5 जून, 2022 को जारी किया गया था। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 बोर्ड के प्रशासक एल.एन.मंत्री की ओर से घोषित किया गया है।

JUN 06, 2022 17:24 IST

Rajasthan Board Result 2022: आज घोषित हुए 12वीं आर्ट्स के परिणाम

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 आर्ट्स और वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2022 आज यानी 6 जून 2022 को घोषित कर दिया है। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स 2022 का रिजल्ट दोपहर 12:15 बजे घोषित किया गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2022 कला को rajeduboard.rajasthan.gov.in 2022 पर देख सकते हैं।

JUN 06, 2022 16:30 IST

RBSE 12th Arts Result: ऐसे देखें नतीजे

आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें
आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

JUN 06, 2022 16:07 IST

RBSE 12th Arts Result: इन वेबसाइट पर जारी हुए नतीजे

राजस्थान बोर्ड 12वीं कला का परिणाम दोपहर 12:15 बजे तकआधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जारी किया गया है। जल्‍द ही बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम पर भी अपडेट जारी किया जाएगा। 

JUN 06, 2022 15:13 IST

RBSE 12th Arts Result 2022 : ऐसे देखें रिजल्‍ट

आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें
आपका आरबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

JUN 06, 2022 14:40 IST

RBSE 12th Arts Result: ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा

इस साल लगभग 6 लाख उम्मीदवार कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। कक्षा 12 कला संकाय की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार परिणाम की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। 

JUN 06, 2022 13:45 IST

RBSE 12th Arts Result 2022 : यहां चेक करें तीनों स्‍ट्रीम के पास प्रतिशत

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से आज यानि 6 जून को आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्‍ट जारी किया गया। जिसका पास प्रतिशत 96.33% दर्ज किया गया। वहीं 1 जून को जारी किए गए 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत - 96.53% और कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.53 फीसदी था। 

JUN 06, 2022 13:11 IST

RBSE 12th Arts Result: डायरेक्‍ट लिंक हुआ जारी

आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 कक्षा 12 की जांच करने के लिए डायरेक्‍ट लिंक अभी उपलब्ध है। छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं कला परिणाम 2022 रोल नंबर द्वारा अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि साइट अभी स्‍लो होने की वजह से परीक्षार्थियों को अपना परिणाम देखने में वक्‍त लग सकता है। 

JUN 06, 2022 12:42 IST

RBSE 12th Arts Result: 97.21 प्रतिशत रहा लड़कियों का पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कुल 314016 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कुल पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्‍या  616745 है। 

JUN 06, 2022 12:28 IST

RBSE 12th Arts Result:घोषित हुए नतीजे

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई ने आज 6 जून, 2022 को दोपहर 12:15 बजे आर्ट्स स्ट्रीम के लिए 12वीं के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं। छात्र राजस्थान रिजल्ट 2022 को आरबीएसई की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

JUN 06, 2022 12:16 IST

RBSE 12th Arts Result: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में होगा ऐलान

राजस्‍थान बोर्ड के प्रशासक एल.एन.मंत्री द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं कला स्‍ट्रीम के परिणाम की कुछ ही समय में घोषणा की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने आरबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 रोल नंबर को संभाल कर रखना होगा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड पर रोल नंबर का उल्लेख किया गया है।

JUN 06, 2022 12:03 IST

RBSE 12th Arts Result: एसएमएस से देखें परिणाम

आरबीएसई 12वीं कला स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट कुछ ही पलों में जारी होने वाला है। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए देखने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 
RJ12A<स्पेस> रोल नंबर टाइप करें - इसे 5676750/56263 पर भेजें। 

JUN 06, 2022 11:47 IST

RBSE 10th, 12th Arts Result 2022: एसएमएस से भी देख सकते हैं परिणाम

राजस्थान बोर्ड 12वीं कला का परिणाम दोपहर 12:15 बजे तकआधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर घोषित करेगा। छात्र कक्षा 12 के  एसएमएस, ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

JUN 06, 2022 11:00 IST

RBSE 12th Arts Result: जानिए कितने परीक्षार्थियों ने कराया था रजिस्‍ट्रेशन

बोर्ड सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया था कि आरबीएसई सीनियर सेकेंडरी आर्ट्स स्‍ट्रीम की परीक्षा में 6,52,610 उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 आरबीएसई बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in 2022 पर उपलब्ध होगा।

JUN 06, 2022 10:24 IST

RBSE 10th, 12th Arts Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को उनके भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं भी दी। बता दें राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों की घोषणा 1 जून 2022 को की गई थी। 

JUN 06, 2022 09:41 IST

RBSE 12th Arts Result: शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले कला संकाय वर्ग के परिणाम की जानकारी राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने 5 जून की शाम को एक ट्वीट करके दी थी। सूचना के तहत परिणाम में आज दोपहर में जारी किए जाएंगे। 

JUN 06, 2022 08:59 IST

RBSE 10th, 12th Arts Result 2022: लॉगिन के लिए चाहिए ये डिटेल्‍स

आरीबीएसई 12वीं कला स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को  आध‍िकार‍िक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके जर‍िए वे अपना स्‍कोर चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए छात्रों को अपनी जन्‍म तिथ‍ि और रोल नंबर एंटर करना होगा। 

JUN 06, 2022 08:35 IST

RBSE 12th Arts Result: 8 लाख छात्रों को नतीजे का इंतजार

आरबीएसई आर्ट्स स्‍ट्रीम के 8 लाख छात्रों के पर‍िणाम आज जारी होगा। माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट्स स्‍ट्रीम का पर‍िणाम घोषित करने के बाद तीनों स्‍ट्रीम की मेर‍िट लिस्‍ट या टॉपर्स लिस्‍ट जारी की जा सकती है। हालांकि साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम रिजल्‍ट के दौरान इसे जारी नहीं किया गया था। 

JUN 06, 2022 08:01 IST

RBSE 10th, 12th Arts Result 2022: साइंस और कॉमर्स के रिजल्‍ट हो चुके हैं जारी

आरबीएसई 12वीं कला वर्ग का परिणाम 6 जून को जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 1 जून 2022 को साइंस और कॉमर्स के पर‍िणाम घोष‍ित किए थे। साइंस स्‍ट्रीम का पास प्रतिशत 96.53 फीसदी दर्ज किया गया था, वहीं कॉमर्स स्‍ट्रीम का पास प्रतिशत 97.53 फीसदी रहा था। 

JUN 06, 2022 07:19 IST

RBSE, Rajasthan Board 12th Arts Result: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में होगी घोषणा

राजस्थान बोर्ड अजमेर की ओर से से 6 जून 2022 को 12वीं आर्ट्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट जारी किए जाएंगे।   परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर इसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। 

JUN 06, 2022 05:42 IST

RBSE 10th, 12th Arts Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं Arts का रिजल्ट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे। होमपेज पर जाकर RBSE 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

JUN 06, 2022 00:15 IST

RBSE, Rajasthan Board 12th Arts Result: आज 6 जून को जारी होगा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) आज 6 जून को आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम 2022 घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम आरबीएसई प्रशासक एलएन मंत्री की ओर से दोपहर 12:15 बजे घोषित किया जाएगा।

लगभग 6 लाख छात्र आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि विज्ञान और वाणिज्य के लिए आरबीएसई 12 वीं परिणाम 2022 पहले ही बोर्ड द्वारा जारी और घोषित किया जा चुका है। आर्ट्स परिणाम के साथ, बीएसईआर 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय परिणाम 2022 भी घोषित करेगा।

JUN 05, 2022 23:34 IST

RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ही इस बात की घोषणा की गई है कि सोमवार, 6 जून 2022 के दिन दोपहर के समय 12 बजकर 15 मिनट पर आरबीएसई के 12वीं कला स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
JUN 05, 2022 22:53 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result: 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कल

राजस्थान बोर्ड की ओर से आखिरकार साइंस और कॉमर्स रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब 12वीं आर्ट्स परीक्षा के परिणाम की घोषणा को लेकर भी अपडेट शेयर कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड कल, 6 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा।

JUN 05, 2022 21:46 IST

RBSE 8th Result 2022: कक्षा 5 और 8 परिणाम कब?

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड की ओर से उम्मीद है कि आरबीएसई कक्षा 8वीं और 5वीं के परिणाम अगले सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

JUN 05, 2022 21:44 IST

Rajasthan Board Result 2022: कौन से रिजल्ट हैं बाकी

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12 वीं कला और कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से घोषित किया जाएगा। कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के बाद आर्ट्स रिजल्ट और इसके बाद 10वीं राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आएगा।

JUN 05, 2022 21:11 IST

Rajasthan Board Result 2022: 1 जून को जारी हुआ था पिछला रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान यानी आरबीएसई की ओर से बुधवार को 1 जून 2022 के दिन कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स परीक्षा के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद अब राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट और 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का इंतजार है।

JUN 05, 2022 20:24 IST

RBSE Board Exam 2022: पास होने के मानक

राजस्थान बोर्ड, आरबीएसई राजस्थान कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा की प्रक्रिया को पास करने के लिए और पास करने के लिए घोषित होने वाले हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने की जरूरत होगी।

JUN 05, 2022 19:40 IST

Rajasthan Board 2022: आरबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम

राजस्थान बोर्ड उम्मीदवारों को रिजल्ट 2022 वेब पेज पर सीधे अपने आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट्स की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल टाइप करने होंगे।

JUN 05, 2022 18:53 IST

RBSE Result 2022 Live: 26 अप्रैल को संपन्न हुई 10वीं परीक्षा

10 लाख से ज्यादा छात्र अपने राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड बीएसईआर, अजमेर की ओर से 26 अप्रैल, 2022 को राजस्थान एजुकेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा संपन्न हुई है।

JUN 05, 2022 18:06 IST

Rajasthan Board Result 2022: आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी रखें नजर

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2022 से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की मदद से जांच कर सकते हैं।

JUN 05, 2022 17:36 IST

RBSE Board Result 2022: कहां पर चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?

जो उम्मीदवार आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, 10वीं रिजल्ट 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावा ताजा अपडेट के लिए यहां हमारे साथ भी बने रहें।

JUN 05, 2022 17:06 IST

RBSE Result 2022 Live: 10वीं से पहले 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

हालांकि, राजस्थान बोर्ड को लेकर यह उम्मीद की जाती है कि राजस्थान बोर्ड या आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले कक्षा 12वीं कला स्ट्रीम के परिणाम जारी करेगा।  इससे पहले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं।

JUN 05, 2022 16:24 IST

RBSE 10th, 12th Result 2022: छात्रों से शांत रहने की अपील

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड के अधिकारी एम. एस. शेखावत ने कहा, 'हम वास्तविक रिजल्ट से एक दिन पहले आधिकारिक नोटिस की मदद से तारीख और समय की पुष्टि करेंगे। मैं उम्मीदवारों से शांत रहने और नोटिस की प्रतीक्षा करने का अनुरोध करता हूं।'

JUN 05, 2022 15:46 IST

RBSE 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड के अधिकारी का बयान

आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 के जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। राजस्थान बोर्ड के अधिकारी, एम. एस. शेखावत की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि आरबीएसई कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं आर्ट्स स्ट्रीम बोर्ड के परिणाम की डेट और समय अब तक तय नहीं किए गए है।

JUN 05, 2022 15:08 IST

Rajasthan Board result 2022 LIVE: कॉपियां करा सकते हैं रीचेक

जिन छात्रों को लगता है कि राजस्थान बोर्ड 12 वीं कला परिणाम 2022 में उनके द्वारा प्राप्त अंक पर्याप्‍त नहीं है या सही नहीं है, ऐसे वे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जा सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के साथ, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवा सकेंगे।

JUN 05, 2022 14:33 IST

Rajasthan Board result 2022 LIVE: रिजल्‍ट जारी होने के बाद कर सकेंगे आवेदन

बताया जाता है कि आरबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई से अगस्‍त में हो सकती है। इसके लिए छात्रों को आवेदन आरबीएसई 12वीं कला परिणाम 2022 घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर करना होगा। एक या दो विषयों में फेल परीक्षार्थियों को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। 

JUN 05, 2022 13:19 IST

Rajasthan Board result 2022 LIVE: ये परीक्षार्थी दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

जो छात्र आरबीएसई 12वीं कला स्‍ट्रीम के परिणाम में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाएंगे, उन्‍हें निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे परीक्षार्थी बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके जरिए उन्‍हें परीक्षा में फिर से बैठने का अवसर मिलेगा। 

JUN 05, 2022 12:42 IST

Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022: पास होने के लिए जरूरी मार्क्‍स

आरबीएसई कला 12 वीं परिणाम 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए एक छात्र को प्रति विषय न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल के कुल अंक अलग-अलग गिने जाएंगे। इसलिए, सभी थ्योरी और प्रैक्टिकल विषयों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम मार्क्‍स लाने वाले असफल घोषित होंगे। 

JUN 05, 2022 11:57 IST

Rajasthan Board result 2022 LIVE: स्‍कोरकार्ड में मौजूद होंगे ये डिटेल्‍स

रोल नंबर

छात्र का नाम

स्कूल/केंद्र का नाम

माता का नाम

पिता का नाम

थ्योरी, एसएस और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक

साथ में विषय

योग्यता स्थिति

कुल मार्क्‍स

JUN 05, 2022 11:15 IST

Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022: डायरेक्‍ट लिंक से चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 कला परिणाम जून के दूसरे सप्‍ताह तक जारी होने की उम्‍मीद है। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी डायरेक्‍ट लिंक के जरिए भी सीधे अपना परिणाम देख सकेंगे। वे ऑनलाइन स्‍कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

JUN 05, 2022 10:58 IST

Rajasthan Board result 2022 LIVE: 12वीं साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट पहले हो चुके हैं जारी

आरबीएसई 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसमें कुछ उत्तीर्ण प्रतिशत 96.53 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं वाणिज्य यानि कॉमर्स स्‍ट्रीम रिजल्‍ट के लिए,  उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53 फीसदी रहा। 

JUN 05, 2022 10:57 IST

RBSE 10th, 12th Result 2022: जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्‍स

आरबीएसई राजस्थान कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा प्रक्रिया को पास करने और पास करने के लिए घोषित किए जाने वाले प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। 

JUN 05, 2022 10:57 IST

Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022: लॉगिन के लिए चाहिए ये डिटेल्‍स

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्‍ट की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।