RBSE 12th Arts Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के परिणाम इस दिन होंगे जारी! ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:15 AM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Date: आरबीएसई 31 मई या जून के पहले सप्ताह में 12वीं आर्ट्स के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट को लेकर तारीख और समय घोषित कर सकता है।

RBSE 12th Arts Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के परिणाम इस दिन होंगे जारी! ऐसे करें चेक
Photo Credit: Twitter

RBSE Rajasthan Board Arts 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं के आर्ट्स के छात्रों के लिए अहम सूचना है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स के परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरबीएसई 31 मई या जून के पहले सप्ताह में 12वीं आर्ट्स के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड आज शाम तक रिजल्ट को लेकर (RBSE 12th Arts Result 2022 Update) तारीख और समय घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपरना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

आरबीएसई ने इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी, जिसमें लाखों की संख्या में परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ऐसे में अब छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022, ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित किसी खबर पर पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि शाम तक रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें, यहां पर आपको सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी।

इस बार अच्छा रह सकता है पासिंग परसेंटेज

बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बातचीत के दौरान बताया कि, आरबीएसई ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी की जा चुकी है। बीते साल 12वीं आर्ट्स का पासिंग परसेंटेज करीब 99.19 प्रतिशत के आसपास था, जबकि साल 2020 में यह 90.70 प्रतिशत था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी पासिंग परसेंटेज 90 प्रतिशत के आसपास रह सकता है, क्योंकि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी।

End of Article