Powergrid Trainee Engineer Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Powergrid Trainee Engineer Recruitment) खबर है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी पावग्रिड ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती (Powergrid Recruitment 2026) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 33 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है। यहां आप पावरग्रिड विभाग में ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Powergrid Trainee Engineer Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज अलग अलग पद
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 14 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)- 7 पद
- अनुसूचित जाति (SC) - 6 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 3
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 3 पद
Powergrid Trainee Engineer Qualification: पावरग्रिड ट्रेनी इंजीनियर के लिए क्वालिफिकेशन
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स डिसिप्लिन में फुल टाइम बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
Powergrid Trainee Engineer Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं पावरग्रिड ट्रेनी इंजीनियर के लिए आवेदन
- सबसे पहले POWERGRID की ऑफिशियल वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Powergrid Trainee Engineer Recruitment 2026: Apply Online
GATE 2026 क्वालीफाई करना जरूरी
ध्यान रहे पावरग्रिड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी GATE 2026 की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC) परीक्षा में शामिल होना और उसे क्वालिफाई करना अनिवार्य है। यहां गेट 2026 आयोजित करने वाली संस्था की ओर से घोषित क्वालिफाइंग मार्क्स को ही मान्य माना जाएगा।
