RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 5वीं रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 02:25 PM IST

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 on rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in: आरबीएसई राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी होने वाले हैं। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उनके परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in से दिखाए जा सकते हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा...

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 5वीं रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: आरबीएसई राजस्थान कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्र व उनके अभिवाहकों के लिए बड़ी खबर है, इस वर्ष राज्य के 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्र व उनके अभिवाहकों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है, RBSE Rajasthan Class 5th Result 2022 की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी। इन रिजल्ट्स को आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकेंगे, हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी तुरंत से मुहैया कराया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय, राजस्थान आज यानी 8 जून को राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा। जिन उम्मीदवारों ने आरबीएसई कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। हालांकि इस पेज पर भी रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।

14.53 लाख छात्रों का रिजल्ट आज

बता दें, 5वीं के साथ आज 8वीं के भी परिणाम जारी किए जाएंगे, दोनों का रिजल्ट टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से देखा जा सकेगा। यह रिजल्ट्स rajresults.nic.in से भी देखा जा सकेगा। कुल 12.63 लाख छात्रों ने कक्षा 8 की परीक्षा दी थी जबकि 14.53 लाख छात्र ने कक्षा 5वीं की परीक्षा दी।रिजल्ट देखने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर दाएं तरफ देखें 'Examnination Results 2022' लिखा होगा, इस पर क्लिक करें। अब Rajasthan 5th - 2022 Result पर क्लिक करें। 'Please enter your roll-number' रोल नंबर डालें और रिजल्ट देखें।

आरबीएसई ने 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। एक रिपार्ट के अनुसार, दोनों कक्षा में करीब 25 से 27 लाख छात्र शामिल थे, यही वजह है कि 5वीं या 8वीं रिजल्ट का भी इंतजार बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
 

End of Article