Rajasthan Police Constable Result 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकते है चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 08:00 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2021 Date: राजस्‍थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 में शामिल हुए अभ्‍यर्थियों को रिजल्‍ट का इंतजार है, जो जल्‍द ही police.rajasthan.gov.in  पर जारी किया जाएगा। यहां जानें विस्‍तार से:

Rajasthan Police Constable Result 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकते है चेक
Photo Credit: Representative Image

Rajasthan Police Constable Result 2021: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के अभ्‍यर्थियों का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म हो सकता है। इसका रिजल्‍ट जल्‍द जारी होने वाला है। रिजल्‍ट राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे, जहां निर्देशों का पालन करते हुए अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे। 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की कुछ समय पहले ही जारी किया गया था, जिसमें अभ्‍यर्थियों को किसी प्रश्‍न और उसके उत्‍तर को लेकर आपत्ति जताने का अवसर भी दिया गया था। अभ्‍यर्थियों की ओर से आपत्ति के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसके बाद अब उन कैंडिडेट्स को रिजल्‍ट का इंतजार है, जिन्‍होंने यह परीक्षा दी थी।

सवालों पर अभ्‍यर्थियों की आपत्ति के बाद इस बार भर्ती बोर्ड को तीन प्रश्‍नों के उत्‍तर में बदलाव करना पड़ा था। ये तीन वे उत्‍तर थे, जो अभ्‍यर्थियों की आपत्ति के बाद जांच में गलत पाए गए थे। इसकी समीक्षा के आधार पर नई आंसर-की जारी की गई थी, जिसके आधार पर अब रिजल्‍ट घोषित किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021: ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थी रिजल्‍ट जारी होने के बाद इसे जानने के लिए इन स्‍टेप्‍स को फॉलो कर सकते हैं: 

  1. अभ्‍यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं, जहां परीक्षा परिणाम घोषित होना है
  2. होमपेज पर Rajasthan Police Constable Result 2021 लिखा आएगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा
  3. इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर अभ्‍यर्थियों को अपना डिटेल देना होगा
  4. अपने बारे में जानकारी व अन्‍य विवरण दर्ज करने के बाद लॉग-इन पर क्लिक करें
  5. इसके बाद रिजल्ट आपके कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल स्‍क्रीन पर होगा
  6. आप इसे डाउनलोड कर अपने पास रखें, जरूरत के मुताबिक आप इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में ताजा आपडेट्स के लिए वेबसाइट पर बने रहें। किसी भी तरह की अन्‍य जानकारी के लिए भी वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।

End of Article