NEET UG Exam 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET परीक्षा 2022 को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर चारों ओर उम्मीदवार NEET UG 2022 की परीक्षा को रद्द करने की मांग र रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, NEET UG 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय, HC में एक याचिका भी दायर कर दी गई है।
दिल्ली उच्च न्यायालय मे दायर हुई याचिका
लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में NEET को पोस्टपोन करने के अलावा, NEET UG 2022 परीक्षा में एक अतिरिक्त अटेम्ट करने की भी मांग की गई है। फिलहाल याचिका के बारे में इतनी ही जानकारी मौजूद है। उम्मीद है कि मामले को आज ही तत्काल सुनवाई के लिए सामने लाया जाएगा।
कल जारी किए थे एडमिट कार्ड
उम्मीदवार 17 जुलाई, 2022 को होने वाली NEET 2022 की परीक्षा को पोस्टपोन करने की मांग कर रहे हैं के बारे में की गई है। कल, 12 जुलाई, 2022 को, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने आगामी परीक्षा के लिए NEET एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं जिससे यह तो साफ हो गया है कि परीक्षा तय समय पर आयोजित की जाएगी।
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि नीट 2022 के स्थगित होने की संभावना नहीं है।
सोशल मीडिया पर कई मौकों पर #NEETUG2022Postponement और #PostponeNEETUG2022 ट्रेंड कर चुके हैं। नीट 2022 को टालने की उम्मीद में छात्रों ने भी अभियान चला रखा है।
परीक्षा क्यों पोस्टपोन करना चाहते हैं उम्मीदवार
पिछली रिपोर्टों के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने NEET 2022 को स्थगित करने के पक्ष में आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि परीक्षा CUET 2022 की परीक्षा के बेहद नजदीक है। CUET 2022 की परीक्षा 15 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाली है। हालांकि NTA के एक आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि CUET परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय NEET UG को भी ध्यान में रखा गया है।


