NEET PG Counseling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग का फाइनल शेड्यूल, ऐसे कर सकते हैं चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 05:49 PM IST

NEET PG Counseling 2021 registration date: स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए 50% अखिल भारतीय कोटा के तहत प्रवेश के लिए होने वाली नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के लिए एमसीसी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत चरण 1 के लिए रजिस्‍ट्रेशन 12 जनवरी 2022 से शुरू होंगे।

NEET PG Counseling 2021: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग का फाइनल शेड्यूल, ऐसे कर सकते हैं चेक

NEET PG Counseling 2021 registration date: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी द्वारा स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए 50% अखिल भारतीय कोटा के तहत प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है। इसमें आवेदक जरूरी तारीखें और निर्देश देख सकते हैं। एमसीसी ने एमडी, एमएस, डिप्लोमा, पीजी डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीजी काउंसलिंग का अंतिम शेड्यूल जारी किया है। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री मनसुच मंडाविया ने जैसे पहले घोषणा की थी, पंजीकरण 12 जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। ऐसे में काउंसलिंग के पहले चरण की शुरुआत इसी तारीख से होगी। एमसीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राउंड 1 12 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा, चरण 2,  3 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा। एमओपी राउंड 22 फरवरी, 2022 से 6 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इन तीन राउंड के अलावा, अखिल भारतीय कोटा प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन रिक्ति राउंड भी होगा। 

12 जनवरी से शुरू होगा पंजीकरण 
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक किया जा सकता है। चरण 1 के ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण12 जनवरी, 2022 से 17 जनवरी, 2022 दोपहर 12:00 बजे तक उपलब्‍ध होगा। वहीं भुगतान सुविधा 12 जनवरी से  17 जनवरी, 2022 को दोपहर 03:00 बजे तक उपलब्ध होगी।

जानें कब जारी होगा राउंड 1 का परिणाम 
च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी, जो  17 जनवरी, 2022 (रात 11:55 बजे तक) उपलब्‍ध होगी। संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 18 जनवरी, 2022 से 19 जनवरी, 2022 तक होगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से 21 जनवरी, 2022 तक होगी। चरण 1 काउंसलिंग परिणाम 22 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। 

End of Article