NEET Answer Key 2022: नीट आंसर की 2022 जल्द, देखें संभावित कटऑफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 11:43 PM IST

NEET Answer Key 2022 at neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी  21 अगस्त 2022 को दोपहर तक नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बार नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

NEET Answer Key 2022: नीट आंसर की 2022 जल्द, देखें संभावित कटऑफ

NEET Answer Key 2022 Released Soon: नीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट 2022 (NEET 2022) आंसर  की जारी करने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि एनटीए कल यानी 21 अगस्त 2022 को दोपहर तक आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बार नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा देश के 497 शहरों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित की गई थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के करीबी सूत्रों की मानें तो आंसर की के साथ ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी किया जाएगा, यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ध्यान रहे रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET Answer Key 2022, यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा, पिछले आंकड़ो को देखें तो प्रति प्रश्न के लिए  200 रुपये का भुगतान करना होगा। आंसर की पर ऑब्जेक्शन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां तारीख और समय की पुष्टि कर दी जाएगी।

कटऑफ पिछली बार से ज्यादा

एनईईटी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीएससी व बी.वी.एससी समेत अन्य कोर्स के लिए दाखिला ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेडिकल कॉलेजों में सीटें कम हैं, ऐसे में कटऑफ पिछली बार की तुलना में अधिक जा सकती है।
 

End of Article