एजुकेशन

SWAYAM July 2026 City Slip जारी, 8 दिसंबर से परीक्षा, तुरंत इस लिं​क से करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे exams.nta.nic.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SWAYAM July 2026 City Slip जारी

SWAYAM July 2026 सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, NTA की ओर से SWAYAM जुलाई सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इन परीक्षाओं के जरिए 661 SWAYAM कोर्स के लिए सर्टिफिकेशन दिया जाएगा।

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

SWAYAM Exam City Slip 2026: Imp Date
विवरणजानकारी
परीक्षा सेशनजुलाई 2026
सिटी स्लिप जारीजारी
परीक्षा की शुरुआत8 दिसंबर 2026
परीक्षा की आखिरी तारीख12 दिसंबर 2026
कुल कोर्स661
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/swayam/

SWAYAM Exam City Slip Download

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपनी परीक्षा शहर की स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।

2. होमपेज पर SWAYAM July 2026 Advance City Intimation Slip का लिंक खोजें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।

4. यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

5. जानकारी सबमिट करते ही परीक्षा शहर की स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

Official Notice

एडमिट कार्ड अलग से होंगे जारी

NTA ने उम्मीदवारों को साफ किया है कि एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। इस स्लिप में सिर्फ उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने में मदद करना है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा और परीक्षा से पहले उसे डाउनलोड करना जरूरी होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article