एजुकेशन

UPESSC Principal Result 2026: यूपी में प्रिंसिपल भर्ती का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Principal Recruitment 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम upessc.up.gov.in से चेक कर सकते हैं।

Image

UPESSC Principal Result 2026

UP Principal Recruitment 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने Principal Recruitment 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों को इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका भी दिया गया था।

UPESSC Principal Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर को एग्जाम सिटी की जानकारी जारी की गई थी। वहीं, एडमिट कार्ड 21 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराए गए थे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 26 सितंबर 2026 को आंसर की जारी की थी। अब 20 नवंबर 2026 को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

UPESSC Principal Recruitment 2026 Imp Dates
कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू21 जुलाई 2026
आवेदन की आखिरी तारीख20 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख20 अगस्त 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख23 अगस्त 2026
परीक्षा शहर की जानकारी14 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी21 सितंबर 2026
लिखित परीक्षा24 सितंबर 2026
आंसर की जारी26 सितंबर 2026
रिजल्ट जारी20 नवंबर 2026

UPESSC Principal Result 2026 How to Check

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दांए तरफ Notice Board अंदर देखें। अब नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

'विo संo 02/2026 प्राचार्य (अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय)'

  • विज्ञप्ति के लिए यहां क्लिक करें Advertisement
  • रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें Result Link
  • कटआफ के लिए यहां क्लिक करें Cutoff Link

अधिकतम आयु 62 वर्ष थी

उपलब्ध भर्ती विवरण के मुताबिक, पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई थी। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना देखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article