एजुकेशन

FMGE Scorecard 2026 जारी, 9,354 उम्मीदवार पास, 6 महीने में जरूर कर लें डाउनलोड

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा की स्कोरकार्ड जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

FMGE Scorecard 2026 जारी

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा की स्कोरकार्ड जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। NBEMS ने 10 नवंबर 2026 को FMGE अक्टूबर सेशन का रिजल्ट घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 9,354 उम्मीदवार सफल हुए हैं। स्कोरकार्ड की मदद से अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन और प्राप्त अंकों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

केवल 6 महीने तक देख सकेंगे स्कोरकार्ड

उम्मीदवारों को एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। NBEMS की ओर से जारी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा जारी होने की तारीख से केवल छह महीने तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद स्कोरकार्ड देने से जुड़ी किसी भी मांग पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी समय रहते इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

FMGE October 2026 Scorecard कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर FMGE रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही आपका FMGE स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

FMGE Pass Certificate कब मिलेगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 1 दिसंबर 2026 से 9 जनवरी 2027 के बीच पास सर्टिफिकेट दिए जाने की प्रक्रिया होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नई दिल्ली के द्वारका स्थित NBEMS कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पहुंचना होगा। वहां उनकी पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

क्यों जरूरी है FMGE परीक्षा?

FMGE उन भारतीय नागरिकों और OCI उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य स्क्रीनिंग परीक्षा है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल की है और भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। अक्टूबर सेशन की यह परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुई थी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article