NEET 2022 Result: जल्द जारी होगी नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की, यहां चेक करें रिजल्ट की संभावित डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 03:31 PM IST

NEET 2022 Result and Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की और परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, हालांकि उम्मीद है कि आंसर की एक से दो दिनों के बीच में ही जारी हो जाएगी।

NEET 2022 Result: जल्द जारी होगी नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की, यहां चेक करें रिजल्ट की संभावित डेट

NEET 2022 Result and Answer Key Release Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 17 जुलाई 2022 को देशभर में आयोजित की गई है। अब परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की व परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  छात्रों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA पहले आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करेगी। एक बार आंसर की व रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की व रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट

अभी तक रिजल्ट व आंसर की जारी होने की डेट या समय को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि पिछले रुछानों की बात करें तो परीक्षा आयोजित होने के 2 सप्ताह तक आंसर की जारी कर दी जाती है वहीं 4 से 6 सप्ताह के भीतर रिजल्ट थी घोषित कर दिए जाते हैं। इस हिसाब से एनटीए, NEET परीक्षा 2022 के लिए आंसर की 1 या 2 अगस्त तक जारी कर सकता है, जबकि परिणाम 18 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक घोषित किए जा सकते हैं।

How to Check NEET 2022 Answer Key 2022

एक बार आंसर की जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर  ‘NEET 2022 Answer Key 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। 
  • स्क्रीन पर NEET UG 2022 उत्तर कुंजी के साथ एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

आंसर की जारी होने के बाद मिलेगा सुधार का मौका 

यह आंसर की ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई प्रतियों के साथ जारी की जाएगी। छात्रों को यदि किसी सवाल जवाब में आपत्ति होगी तो उनके लिए ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति जमा करने के लिए लगभग 3 दिन का समय दिया जा सकता है। इसके बाद सभी आपत्तियों पर विचार करने के साथ ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। 

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in व टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।

End of Article