MP Board Class 10th, 12th Admit Card 2022: जारी हो गए मध्‍य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 03:07 PM IST

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Admit Card 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षाएं फरवरी के मध्‍य में शुरू होने वाली है...

MP Board Class 10th, 12th Admit Card 2022: जारी हो गए मध्‍य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Photo Credit: Representative Image

MP Board MPBSE Class 10th, 12th Admit Card 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा फरवरी के मध्‍य में शुरू होने वाली है, जिसके लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बस कुछ स्‍टेप्‍स को फॉलो करना होगा।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड में अगर कोई गलती होती है तो छात्र इसके लिए 31 जनवरी तक आवेदन दे सकते हैं। इस संबंध में 21 जनवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके मुताबिक एडमिट कार्ड में अगर किसी तरह की त्रुटि है तो इसमें सुधार के लिए 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन दिए जा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी। छात्र MP बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के जरिये एडमिट कार्ड में लिखी गलतियों को सुधारन के लिए 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन दे सकेंगे।

MPBSE की 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. MPBSE की कक्षा-10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic पर जाएं
  2. यहां होमपेज पर इसके लिए लिंक एक्टिवेटेड नजर आएगा, जिस पर MPBSE 10th, 12th Admit Card 2022 लिखा नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
  3. इसमें तमाम विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  4. इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड लिखा दिखाई देगा
  5. अब डाउनलोड पर क्लिक करें

यहां गौर हो कि मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2022 के मध्य से शुरू होने वाली हैं। हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं जहां 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी, वहीं हाई स्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च तक होंगी।

End of Article