JEE Main 2022 Toppers list: जेईई मेन 2022 टॉपर्स की लिस्ट हुई जारी, यहां चेक करें टॉपर्स के नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 06:33 AM IST

JEE Main 2022 Toppers list: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 टॉपर्स की लिस्ट 11 जुलाई, 2022 को जेईई मेन रिजल्ट 2022 के साथ ही घोषित हो गई है। छात्र यहां टॉपर्स की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं...

JEE Main 2022 Toppers list: जेईई मेन 2022 टॉपर्स की लिस्ट हुई जारी, यहां चेक करें टॉपर्स के नाम

JEE Main 2022 Toppers list: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 टॉपर्स की लिस्ट आज 11 जुलाई, 2022 को जेईई मेन रिजल्ट 2022 के साथ ही घोषित हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने  जून/अप्रैल सत्र 1 जेईई टॉपर्स 2022 की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। इस बार कई छात्रों ने 100 पर्सेंटाइन हांसिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस बार जेईई मेन की परीक्षा में 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जेईई मेन्स 2022 जून/अप्रैल टॉपर्स की पूरी आपको इस आर्टिकल में दी गई है।

बता दें कि कुल 7 लाख से अधिक छात्र अपने जेईई मेन परिणाम 2022 घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। जेईई मेन सत्र 1 के लिए कुल 8,72,432 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 769589 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जहां 154 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, वहीं एनटीए ने भी टॉपर्स की राज्यवार सूची जारी कर दी है। B.E./B.Tech पेपर के लिए 43 राज्यवार टॉपर्स के नाम सामने आए हैं।

JEE Mains 2022 Toppers – Complete list of 100 percentilers

टॉपर राज्य का नाम
धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना
रूपेश बियाणी  तेलंगाना
बोया हरेन सात्विक कर्नाटक
अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना
स्नेहा पारीक असम
जस्ती यशवंत वीवीएस तेलंगाना
सार्थक माहेश्वरी हरियाणा
कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश
कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड
मृणाल गर्ग पंजाब
नव्या राजस्थान
पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश
पोलीसेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश
सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश

इस बार दो सत्र में आयोजित की गई परीक्षा

बता दें कि जेईई मेन टॉपर्स 2022 सत्र 1 के वे छात्र हैं जिन्होंने 23 से 30 जून, 2022 तक जेईई परीक्षा दी थी। पिछले साल के विपरीत, इस बार परीक्षा चार के बजाय सिर्फ दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसके साथ ही सभी छात्रों को लिए आज जेईई मेन परिणाम 2022 घोषित कर दिया है।

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि जेईई मेन रिजल्ट 2022 केवल पेपर 1 के लिए है। एनटीए ने जेईई पर्सेंटाइल जारी किया है और जैसा कि पहले कई रिपोर्टों में बताया गया है, इस स्कोर की गणना 7 दशमलव अंकों तक की जाती है। जेईई मेन 2022 सत्र 2 के पंजीकरण भी समाप्त हो गए हैं और परीक्षा 21 जुलाई, 2022 से शुरू होगी। जेईई मेन रिजल्ट 2022 में मेरिट हासिल करने वाले और जेईई टॉपर्स 2022 बनने वाले सभी लोग भी जेईई एडवांस 2022 में उपस्थित होने के पात्र होंगे।
 

End of Article