NEET Admit Card 2022: डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड, एक्टिव हो गया लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 03:33 PM IST

NEET Admit Card Release Date 2022 : क्या आप भी नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, बता दें neet.nta.nic.in पर नीट यूजी एडमिट कार्ड देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। NEET Admit Card 2022 12 जुलाई, 2022 को जारी किया गया। दूसरी तरफ एनईईटी यूजी 2022 को लेकर उठ रही स्थगित करने की मांग को खारिज कर दिया गया है...

NEET Admit Card 2022: डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड, एक्टिव हो गया लिंक

National Eligibility cum Entrance Test, NEET Admit Card 2022 जारी हो गया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी प्रवेश पत्र 2022 12 जुलाई को जारी किया गया। बता दें, इन प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी किया गया। इसलिए आप neet.nta.nic.in के अलावा एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in को भी विजिट कर सकते हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी डायरेक्ट लिंक दे दिया गया है।

NEET Admit Card 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2022 एडमिट कार्ड आज दोपहर 11:30 के बाद जारी किया गया। बता दें, NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को होनी है, ऐसे में आज से कुछ दिन का समय बचा है।

बताते चलें, इससे पहले NTA ने advanced intimation of exam city slip जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -neet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

क्यों उठ रही थी परीक्षा को स्​थगित करने की मांग

देश भर में NEET यूजी परीक्षा के उम्मीदवार CUET UG 2022 और NEET परीक्षा के बीच बेहद कम अंतराल होने के कारण परीक्षा का स्थगित करने की मांग कर रहे थे, इससे जुड़ी नई खबर आ गई है जिसमें मेडिकल प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग को खारिज कर दिया गया है।

पिछले रुझानों के अनुसार, NEET एडमिट कार्ड 2022 दोपहर 12 बजे के आसपास जारी होने की उम्मीद थी, ठीक ऐसा ही हुआ। छात्र कृपया ध्यान दें कि अब तक, NTA ने सभी रिपोर्टों और NEET UG 2022 के स्थगित होने की संभावना को खारिज कर दिया है।

कतर में भी होगी NEET 2022 परीक्षा

कतर में भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एनईईटी-यूजी 2022 दोहा (कतर की राजधानी) में पेन और पेपर मोड में 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से NEET 2022 एडमिट कार्ड (एक बार जारी) डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर भारत के लगभग 543 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इस साल नीट यूजी के लिए 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। NEET 2022 शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई थी।

End of Article