JAC Jharkhand Board 12th Commerce and Arts Result 2022 Date(झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट कब आएगा): झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के लिए अहम सूचना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल यानी 27 जून 2022 को 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड ने कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर, अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया है तथा शिक्षा मंत्री से रिजल्ट जारी करने के लिए समय मांगा है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
हाल ही में बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट भी अच्छा देखने को मिलेगा। बता दें यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आने पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं, उनके लिए रीचेकिंग का विकल्प मौजूद होता है। छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
JAC 12th Commerce and Arts Result 2022, इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
jacresults.nic.in
indiaresults.com
JAC 12th Commerce and Arts Result 2022, ऐसे करें चेक
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।
हालंकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिय जाएगा। साथ ही यहां पर आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कक्षा 10वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने के बाद कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट भी घोषित करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कल यानी 27 जून 2022 को रिजल्ट जारी करने के लिए समय दिया है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

