JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 How to Check through SMS and DigiLocker: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC अब कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम जारी कर सकता है। झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर उपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी छात्र SMS और DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है।
How to Check JAC Class 12th Arts and Commerce Result Through from SMS: एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आप SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं- रिजल्ट जारी होने के साथ ही झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो सकती है। ऐसे में छात्र झारखंड बोर्ड के 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट 2022 एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दिए गए एक स्टेप्स का पालन करना होगा।
- JHA12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें।
- परिणाम <स्पेस> जेएसी 12 <स्पेस> रोलकोड + रोल नंबर <स्पेस> पंजीकरण संख्या - इसे 56263 पर भेजें।
How to Check JAC Class 12th Arts and Commerce Result Through Digilocker
जेएसी कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम 2022 जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर एप्लिकेशन खोलें।
- पहली बार उपयोग करने वालों को साइन अप करना होगा जबकि पहले से पंजीकृत छात्र अपनी पासवर्ड का उपयोग करके सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
- डैशबोर्ड पर, इम्पोर्ट दस्तावेज़ों पर क्लिक करें और यह एक नया पेज दिखाएगा।
- चयन सूची से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची चुनें।
- फिर 2022 को परीक्षा वर्ष के रूप में चुनें। पूछे गए अनुसार रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- इसे जमा करें और JAC बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 की आर्ट्स और कॉमर्स मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें।
बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड की सभी परीक्षाओं अभी तक 90% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। कक्षा 10वीं परीक्षा की परीक्षा में अबकी बार 95.60% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं अगर कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम की बात करें तो कक्षा 12वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 92.19% रहा था। 12वीं के साइंस में लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्राओं का कुल 92.24% और 92.16% छात्र सफल हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी तरह का रिजल्ट 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का भी आ सकता है।

