CTET 2022 Notification Kab Ayega: Central Board of Secondary Education, Central Teacher Eligibility Test CTET 2022 नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। सीटीईटी परीक्षा के नोटिफिकेशन का लाखों उम्मीदवार लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी है सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह तक CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in चेक कर सकते हैं।
आमतौर पर नोटिफिकेशन परीक्षा से तीन महीने पहले जारी की जाती ह। साल 2021 में CTET की परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की गई थी जिस वजह से CTET की नोटिफिकेशन 20 सिंतबर को जारी की गई थी। इस बार भी परीक्षा से तीन महीने पहले जून के आखिरी सप्ताह तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
How to Check CTET 2022 Notification
- सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको यहां Candidate Activity नाम का बॉक्स दिखाई देगा।
- एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस बॉक्स में लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
- उस लिकं पर क्लिक कर आप CTET 2022 का नोटिफिकेशन देख सकेंगे।
ताजा अपडेट अनुसार, सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2022 के बीच होना है। हालांकि फिलहाल डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
बता दें कि CTET केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित CTET, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा की वैधता अब जीवन भर के लिए बढ़ा दी गई है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों के रूप में किसे नियुक्ति की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन एक साल में दो बार किया जाता है।


